Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

बीघड़ रोड पर सड़क का निर्माण शुरू होने से लोगों में खुशी की लहर, लाइटों की व्यवस्था करने की मांग

December 18, 2024

बीघड़ रोड पर सड़क का निर्माण शुरू होने से लोगों में खुशी की लहर, लाइटों की व्यवस्था करने की मांग

फतेहाबाद (गुरदेव सिंह) : शहर के बीघड़ रोड पर लोगों की लंबे समय से चल रही समस्या की आखिरकार प्रशासन ने सुध ले ली है। पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा बीघड़ रोड पर सड़क का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है, जिससे लोगों में भी खुशी का माहौल है।

बता दें कि इस समस्या को नगरपरिषद के पूर्व प्रधान विरेन्द्र नारंग के पुत्र एवं युवा समाजसेवी पियुष नारंग द्वारा कई मंचों पर उठाया गया है। उन्होंने सड़क निर्माण और यहां पर स्ट्रीट लाइटें लगाने की मांग को लेकर सीएम विंडो में शिकायत दर्ज करवाई थी वहीं जिला अधिकारियों को भी इसको लेकर मांग पत्र सौंपे गए थे।

सड़क निर्माण कार्य शुरू करने पर पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों का आभार जताते हुए पियुष नारंग ने कहा कि फतेहाबाद के बीघड़ रोड पर मिनी बाईपास से डीएवी स्कूल तक की सड़क बेहद खस्ता हाल थी। इस सड़क पर शहर के कई प्रमुख स्कूल और कम्युनिटी सैंटर भी है, जिस कारण इस मार्ग पर लोगों का काफी आना-जाना रहता है।

सड़क के जगह-जगह टूटी होने के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। इसको लेकर उन्होंने जहां सीएम विंडो में शिकायत देकर बीघड़ रोड पर मिनी बाईपास से डीएवी स्कूल तक सड़क का निर्माण करने, सड़क के बीच डिवाइडर बनाकर वहां लाइटें लगवाने की मांग की थी।

पियुष नारंग द्वारा इस मामले को उठाने के बाद अब पीडब्ल्यूडी विभाग ने सड़क का निर्माण कार्य शुरू कर दिया है जोकि जल्द ही पूरा हो जाएगा। नई सड़क बनने से लोगों को काफी राहत मिलेगी। पियुष नारंग ने जिला प्रशासन ने सड़क निर्माण के साथ यहां डिवाइडर बनाने और लाइटों की व्यवस्था करने की भी मांग को जल्द पूरा करने की मांग की है।

ये भी पढ़ें: पंजाब पुलिस ने 2.5 kg अफीम और 100 ग्राम हेरोइन की बरामद, चोरी की कार भी जब्त

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें