Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा की धर्मपत्नी रीटा शर्मा के नेतृत्व में गोहनावासियों ने किया भव्य अभिनंदन

July 17, 2026

कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा की धर्मपत्नी रीटा शर्मा के नेतृत्व में गोहनावासियों ने किया भव्य अभिनंदन

गोहाना: देश की पहली हाइड्रोजन ईंधन संचालित ट्रेन के गोहाना रेलवे स्टेशन पहुंचने पर ऐतिहासिक एवं उत्साहपूर्ण अंदाज में गोहानावासियों ने स्वागत किया गया। इस अवसर पर सहकारिता, कारागार, निर्वाचन, विरासत एवं पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा की धर्मपत्नी डॉ रीटा शर्मा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में नागरिकों, विद्यार्थियों, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने ट्रेन का भव्य स्वागत किया।

रियाणा को मिली ऐतिहासिक सौगात, पूरे देश के लिए गर्व का विषय : रीटा शर्मा

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ रीटा शर्मा ने कहा कि आज का दिन हरियाणा ही नहीं बल्कि पूरे भारत के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज होने वाला दिन है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में देश निरंतर आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक सोच और हरित ऊर्जा की दिशा में नए-नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। देश की पहली हाइड्रोजन ईंधन संचालित ट्रेन इसका जीवंत उदाहरण है, जो भारत की तकनीकी क्षमता और आत्मनिर्भरता का प्रतीक है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश नई ऊंचाइयों को छू रहा है

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विज्ञान, तकनीक, अनुसंधान और नवाचार के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ रहा है। आज देश विश्व के विकसित राष्ट्रों की कतार में तेजी से अपनी पहचान बना रहा है। रेलवे, सड़क, हवाई सेवाओं और डिजिटल तकनीक सहित प्रत्येक क्षेत्र में अभूतपूर्व परिवर्तन देखने को मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का लक्ष्य वर्ष 2047 तक विकसित भारत का निर्माण करना है। इस लक्ष्य को प्राप्त करने में नई तकनीक, ग्रीन एनर्जी, नवाचार और आधुनिक परिवहन व्यवस्था की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। हाइड्रोजन ट्रेन इसी दूरदर्शी सोच का परिणाम है।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें