Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

प्रदेश की जनता “इंडिया” गठबंधन को जिताने और भाजपा को हराने के लिए तैयार: डॉ. सुशील गुप्ता

March 13, 2024

प्रदेश की जनता “इंडिया” गठबंधन को जिताने और भाजपा को हराने के लिए तैयार: डॉ. सुशील गुप्ता

कुरुक्षेत्र: आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और कुरुक्षेत्र लोकसभा से “इंडिया” गठबंधन के तहत आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी डॉ. सुशील गुप्ता ने कुरुक्षेत्र जिले की मंडियों का दौरा किया। उन्होंने पेहवा, इस्माईलाबाद, ठोल, झांसा और शाहबाद अनाज मंडी का दौरा किया। इसके साथ उन्होंने बोली साहिब गुरुद्वारे में मत्था टेककर कार्यक्रमों की शुरुआत की। उनके साथ कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी मनदीप सिंह चठ्ठा, जगदीश राठी, हरप्रीत सिंह चीमा, मनप्रीत सिंह चीमा, एडवोकेट सुभाष गोयल, हरमनदीप सिंह विर्क, बलबीर सिंह सैनी, गुरविंदर सिंह नथ, हरपाल भट्टी, रघुबीर सिंह चठ्ठा, गेहल सिंह संधू, अमरीक सिंह, सोनू सामरा, राजकौर गिल, एडवोकेट रुचिका, शिखा गर्ग मौजूद रहे।

अनाज मंडियों व्यापारियों ने डॉ. सुशील गुप्ता का दिल खोलकर और मिठाई खिलाकर जोरदार स्वागत किया और मंडी में उनके पहुंचने पर खुशी जताई। डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि हरियाणा में भाजपा सरकार से किसान, मजदूर, व्यापारी, युवा और महिला हर वर्ग परेशान है। देश का लोकतंत्र और संविधान खतरे में है जिसको बचाने के लिए इंडिया गठबंधन बना है। इसलिए सबको साथ मिलकर भाजपा को प्रदेश की सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाना है। भाजपा में कभी भी व्यापारियों और आढ़तियों की सुनवाई नहीं हुई, बल्कि मंडियों को बंद करने को लेकर प्रयास किए गए।

उन्होंने कहा की पूरे देश में भाजपा के सांसद भाग रहे हैं। दिल्ली में दो सांसद चुनाव लड़ने से भाग गए। वहीं देश के उपराष्ट्रपति के बेटे ने भी कांग्रेस पार्टी ज्वाइन कर ली। लोकसभा चुनावों को लेकर बीजेपी के नेताओं में खलबली मची हुई है। बीजेपी में इंडिया गठबंधन से हार का डर नजर आने लगा है। हरियाणा में बीजेपी नेता लोकसभा का चुनाव नहीं लड़ना चाहते।

डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि वैसे तो भाजपा सरकार में हर वर्ग पीड़ित है लेकिन किसान और व्यापारी सबसे ज्यादा दुखी है। भाजपा लगातार मंडियों को बंद करने का प्रयास कर रही। किसान, मजदूर और व्यापारी के बीच खाई पैदा कर रही है। लेकिन अब प्रदेश की जनता भाजपा सरकार की मंशा को समझ चुकी है। प्रदेश की जनता भाजपा को कुरुक्षेत्र और हरियाणा से उखाड़ फेंकने के लिए तैयार है।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के राज में मंडियों में अव्यवस्था है।भाजपा सरकार किसान, मजदूर और व्यापारी विरोधी सरकार है। इस बार हरियाणा में इंडिया गठबंधन लोकसभा की सभी 10 सीटें जीतेगा और इसकी शुरूआत धर्म नगरी कुरुक्षेत्र से होगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें