यमुनानगर: गांव रादौरी में कहासुनी के बाद हुई मारपीट में पुलिस ने आठ आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। मारपीट में एक व्यक्ति घायल हो गया। जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा है। मामले में अभी आरोपियों को गिर तार नहीं किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार गांव रादौरी निवासी अशोक कुमार ने रादौर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका कुछ दिन पहले गांव के ही राकेश कुमार के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। उस समय अन्य लोगों ने समा कर मामला शांत करवा दिया था।
मगर उसके बाद से आरोपी उससे रंजिश र ाने लगा। अशोक कुमार ने बताया कि 22 मई को रात साढ़े आठ बजे वह गांव में ही किसी काम से जा रहा था। रास्ते में उसकी राकेश कुमार के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। आरोप है कि कहासुनी के बाद आरोपी ने अपने परिवार के सदस्यों दीपक, जसमेर, संदीप, सुनील, राजेश, राजकुमार व शिव कुमार के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट की। जिससे वह घायल हो गया। शोर सुनकर जब अन्य लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। उसने आरोपियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
ये भी पढ़ें: नासिक: सड़क किनारे बने गहरे कुएं में गिरी कार, एक ही झटके में खत्म हो गया पूरा परिवार

