Site icon Dainik Savera Times

पद्म अलंकरण समारोह में राष्ट्रपति ने Dr. Sant Ram Deswal को पद्मश्री से नवाजा

राई : राष्ट्रपति भवन के गणतंत्र मंडप में पद्म अलंकरण समारोह में राष्ट्रपति द्वारा डॉ संतराम देशवाल को ह्यसाहित्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में पद्मश्री ह्य से नवाजा गया। राई विधायक कृष्णा गहलावत ने डॉ संतराम देसवाल जी को पद्मश्री से नवाजे जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। विधायक कृष्णा गहलावत ने कहा कि यह हमारे लिए बड़े गर्व की बात है कि हरियाणा के आंचल से जन्मे उच्च कोटी के साहित्यकार ने हरियाणा ही नहीं बल्कि पूरे राष्ट्र का नाम रोशन किया है। विधायक कृष्णा गहलावत ने कहा कि संतराम देशवाल को उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए इस प्रतिष्ठित पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

विधायक कृष्णा गहलावत ने कहा कि उन्हें हरियाणा साहित्य अकादमी द्वारा महाकवि सूरदास आजीवन साहित्य साधना पुरस्कार से सम्मानित किया गया है, उनकी पहचान हरियाणा की लोक भाषा, लोक संस्कृति और लोक साहित्य के संरक्षक के रूप में प्रतिष्ठापित हो चुकी है। विधायक कृष्णा गहलावत ने कहा कि पद्मश्री पुरस्कार भारत सरकार द्वारा दिया जाने वाला एक प्रतिष्ठित पुरस्कार है, जो विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया जाता है। यह पुरस्कार देश के नागरिकों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए मिलता है। विधायक कृष्णा गहलावत ने कहा कि संतराम देशवाल का जीवन और कृतित्व हरियाणवी लोक संस्कृति, लोक साहित्य, हिंदी साहित्य, शिक्षा, पत्रकारिता, संपादन, शोध कार्य, शोध-निर्देशन और समाज-सेवा के प्रति समर्पित रहा है। संतराम देशवाल ने सोनीपत का नाम देश में रोशन किया है यह उनकी मेहनत का परिणाम है।

ये भी पढ़ें- Gold Price Crash: क्या 1 लाख से नीचे जाएगा सोने का रेट? एक्सपर्ट्स ने दी ये बड़ी सलाह

Exit mobile version