Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

रेप पीड़िता 14 घंटे थाने में मुकदमा दर्ज करने की लगाती रही गुहार

February 22, 2024

रेप पीड़िता 14 घंटे थाने में मुकदमा दर्ज करने की लगाती रही गुहार

सिरसा: हरियाणा में सिरसा के महिला पुलिस थाना में एक रेप पीड़िता मुकदमा दर्ज करवाने के लिए लगभग चौदह घंटों तक थाना में बैठी गुहार लगाती रही। आखिरकार पीड़िता के परिवार द्वारा एक वकील का सहारा लेने के उपरांत बाद बुधवार तड़के लगभग तीन बजे जाकर नागरिक अस्पताल में मेडिकल हो पाया। फिलहाल महिला थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रेप सहित विभिन्न धाराओं में अभियोग अंकित कर लिया है।

पीड़िता का कहना है कि बुधवार को वह परिजनों के साथ महिला थाना सिरसा पहुंची। वहां तैनात महिला पुलिस अधिकारी को सारी बात बताई। पीड़िता के परिजनों का आरोप है कि महिला पुलिस ने बुधवार शाम तक उन्हें बैठाए रखा और बाद मेंं घटना को झूठी कहानी कहकर टालते रहे। इसके बाद उन्होंने अपनी जानकार एक महिला वकील को थाने में बुलाया और आपबीती बताई। पुलिस ने देर रात तीन बजे तक थाने मेंं पीड़िता व उसके परिजनों को बैठाए रखा तत्पश्चात पीड़िता को नागरिक अस्पताल ल जाकर मेडिकल करवाया। वीरवार दोपहर पुलिस पीड़िता को लेकर कोर्ट पहुंची और मजिस्ट्रेट के समक्ष उसके कलमबद्ध बयान दर्ज कराए।

पीड़िता का कहना है कि वह कक्षा पांचवीं पास है। उसका पिता दिहाड़ी मजदूरी करता है। करीब 28 दिन पहले वह शाम सात बजे गली के बाहर टहलने गई थी। इसी दौरान पड़ोस मेंं रहने वाला बग्गा सिंह ने हाथ उसे उसका मुंह दबोच लिया और उसे उठाकर झाडियÞों में ले गया। यहां पर बग्गा सिंह ने जबरन उसके साथ बलात्कार किया और धमकी दी की अगर इस बारे मेंं किसी को बताया तो उसे जान से मार दूंगा। पीड़िता का कहना है कि धमकी के डर से उसने घरवालों को कुछ नहीं बताया और बलात्कार की पीड़ा सहन करती रही।

पीड़िता ने आगे बताया कि गत 18 फ रवरी को उसके गांव मेंं शादी थी। वह रात 10 बजे लघुशंका के लिए गई थी। इसी दौरान बग्गा सिंह आ गया और अपने हाथ से उसका मुंह दबोच लिया और फिर से बलात्कार करने की कोशिश करने लगा। उसने हिम्मत करके अपने मुंह से बग्गा सिंह का हाथ हटाया और शोर मचाया। शोर सुनकर उसके घरवाले और पास पड़ोस के लोग आ गए। जिन्हें आता देख बग्गा सिंह उसे छोड़कर फरार हो गया घर आने के बाद पीड़तिा ने घरवालों को सारी आपबीती बताई। पीड़िता के भाई का कहना है कि आरोपी बग्गा सिंह शादीशुदा है और उसकी दो बेटियां हैं।

रेप पीड़िता के आरोपों पर मुकदमा दर्ज करने में देरी को लेकर जब सिरसा के पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण से पूछा गया तो बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। जब इस सदंर्भ में महिला थाना प्रभारी श्रीमति घनश्याम देवी से पूछा गया तो बताया कि पीड़िता थाने में कब पहुंची उसे मालूम नहीं। कार्यवाही करते-करते समय लग ही जाता है। आरोपी बग्गा सिंह के खिलाफ रेप सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे जांच शुरू कर दी गई है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें