Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

बड़ौदा में हुए विकास कार्यों की रिपोर्ट 15 दिन में होगी पेश

February 22, 2023

बड़ौदा में हुए विकास कार्यों की रिपोर्ट 15 दिन में होगी पेश

चंडीगढ़ : हरियाणा ग्रामीण विकास योजना के तहत बड़ौदा के विकास कार्यों के लिए दो करोड़ उन्यासी लाख इकानवे हजार की राशि जारी की गई थी। यह राशि साल 2021 में जारी हुई थी। इस राशि से 26 विकास कार्यों को किया जाना तय किया गया था। यह जानकारी विकास एवं पंचायत मंत्री देवेंद्र बबली ने विधायक इंदुराज नरवाल द्वारा पूछे गए प्रश्न के जवाब में दी। उन्होंने बताया कि स्वीकृत 26 विकास कार्यों में से 08 कार्य पूर्ण हो चुके हैं। 09 कार्य प्रगतिधीन हैं और 08 पर कार्य अभी शुरू होने हैं।

इनमें से एक कार्य जमीन उपलब्ध नहीं होने के कारण नहीं करवाया जा सका। यह कुल राशि संबंधित ग्राम पंचायतों को जारी की गई थी। मई 2022 में 21 कार्यों की राशि कार्यकारी अभि यंता पंचायती राज सोनीपत को स्थानांतरित की गई थी। पांच कार्यों की राशि अभी भी ग्राम पंचायतों के पास है। इस बारे में जो कार्य प्रगतिधीन हैं अथवा आरंभ नहीं हो पाए हैं, वे सितंबर 2023 तक पूर्ण किए जाने का प्रयास किया जाएगा। गांव जागसी सहरावत में चौपाल के लिए स्थान उपलब्ध नहीं हो पाया। जिस वजह से वहां की राशि लौटानी पड़ी है। लंबित कार्यों पर बबली ने कहा कि कार्यों को पूर्ण करवाने में किसी तरह की कोताही नहीं होगी। विधानसभा स्पीकर ज्ञान चंद गुप्ता ने देवेंद्र बबली से 15 दिन में इस बारे में रिपोर्ट पेश करने को कहा है।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें