Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

बोर्ड की सेकेंडरी पूरक परीक्षा जुलाई का 37.14 प्रतिशत आया परिणाम

September 6, 2023

बोर्ड की सेकेंडरी पूरक परीक्षा जुलाई का 37.14 प्रतिशत आया परिणाम

चंडीगढ़: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा जुलाई में आयोजित करवाई गई सेकेंडरी (शैक्षिक) कंपार्टमेंट, अतिरिक्त विषय, पूर्ण विषय अंक सुधार, आंशिक अंक सुधार व विशेष अवसर परीक्षा का परिणाम घोषित किया गया है। परीक्षा का परिणाम 37.14 फीसदी रहा है। यह परिणाम बोर्ड की वेबसाइट पर देखा जा सकता है। बोर्ड प्रवक्ता ने बताया कि इस परीक्षा में 37080 परीक्षार्थी प्रविष्ट हुए थे। जिसमें 20904 छात्र 16176 छात्रएं शामिल हैं। यह परीक्षा प्रदेशभर में 71 परीक्षा केन्द्रों पर 27 जुलाई से 18 अगस्त तक संचालित करवाई गई थी।

परीक्षा में प्रविष्ट हुए 37080 परीक्षार्थियों में से 13770 उत्तीर्ण हुए और 21327 परीक्षार्थियों की कंपार्टमेंट रही है। परीक्षा में 20904 छात्रों ने भाग लिया। जिसमें से 7741 छात्र पास हुए और 11897 छात्रों की कंपार्टमेंट रही। जिनकी पास प्रतिशतता 37.03 रही और 16176 प्रविष्ट छात्रओं में से 6029 पास हुई व 9430 छात्रओं की कंपार्टमेंट रही। जिनकी पास प्रतिशतता 37.27 रही। परीक्षार्थी अपनी उत्तर पुस्तिका की पुन: जांच/पुनमरूल्यांकन निर्धारित शुल्क सहित परिणाम घोषित होने की तिथि से 20 दिन तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें