रोहतक: जिले में स्थित महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) के लॉ विभाग की छत गुरुवार को गिर गई। इससे लॉ विभाग का छात्र करनाल निवासी एक छात्र घायल हो गया। उसे उपचार के लिए रोहतक पीजीआई में भर्ती कराया गया है। घायल छात्र की पहचान करनाल के घरौंडा निवासी 19 वर्षीय हिमांशु के रूप में हुई है। पीड़ित छात्र एमडीयू के लॉ विभाग का छात्र था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार हिमांशु गुरुवार को अपने दोस्तों के साथ एमडीयू के हॉस्टल की छत पर गया था। बारिश के दौरान हॉस्टल की छत गिर गई है। इस घटना में एक छात्र (हिमांशु) भी गिर गया और घायल हो गया। हिमांशु के पैर में गंभीर चोट आई है, जिसके कारण उसे उपचार के लिए रोहतक पीजीआई के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।
छात्र संगठन भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (इनसो) के जिला अध्यक्ष प्रदीप ने बताया कि एमडीयू हॉस्टल की छत का लिंटर टूटकर गिर गया। इससे 3 छात्र घायल हो गए, जिनमें से 2 को प्राथमिक उपचार दिया गया। तीसरे को गंभीर चोट लगने के कारण पीजीआई में भर्ती कराया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि एमडीयू की कुव्यवस्था और भ्रष्टाचार का खामियाजा छात्र भुगत रहे हैं। छात्रों की समस्याओं को लेकर वे कई बार प्रदर्शन भी कर चुके हैं।
मेष: दिन शुभ रहेगा...