Site icon Dainik Savera Times

भाजपा सरकारों की योजनाओं ने बदली देश और प्रदेश की तस्वीर: डॉ कमल गुप्ता

हिसार: शहरी स्थानीय निकाय मंत्री डॉ कमल गुप्ता ने बताया कि किस तरह भाजपा की योजनाएं देश और प्रदेश के लिए लाभदयक सिद्ध हुई, उन्होंने कहा कि हिसार में अनेक महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर कार्य चल रहा है और कई योजनाएं पूरी की जा चुकी है। महाराजा अग्रसैन अंतराष्ट्रीय हवाई अड्डा विश्व स्तरीय हवाई होगा, जिससे हिसार जिला पूरी दूनिया के नक्शे पर अपनी पहचान दर्ज करेगा।

केंद्र सरकार की उपलब्धियों का विस्तृत ब्यौरा देते हुए उन्होंने कहा कि पीएम आवास योजना के तहत 3 करोड़ से अधिक घर बनाए गए। सरकार की उज्ज्वला योजना के अंतर्गत करीब 9 करोड़ घरों में एलपीजी कनेक्शन मुहैया करवाए गए। आयुष्मान भारत योजना के तहत 30 लाख परिवारों को 5 लाख सालाना तक मुफ्त इलाज, इसके इलावा पूरे हरियाणा प्रदेश को नेशनल हाइवे से जोड़ा गया है।

Exit mobile version