Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Sirsa में गोली कांड में घायल Amandeep का बयान आया सामने, कहा- पूर्व सरपंच के साथियों ने चलाई गोलियां

January 19, 2023

दो दिन पहले सिरसा के कालांवाली में हुए गोलीकांड में जहाँ कानून व्यवस्था पर सवाल उठ रहे है वही इस घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल पैदा हो गया है। हमले की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस हमले की जिम्मेदारी गांव तख्तमल के पूर्व सरपंच जग्गा सिंह के ली है। इस हमले में दो लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 2 लोग घायल है जिनका इलाज सिरसा के प्राइवेट अस्पताल में किया जा रहा है। घायल अमनदीप का अब बयान सामने आया है। मीडिया से बातचीत में अमनदीप सिंह ने पूर्व सरपंच जग्गा सिंह पर आरोप लगाते हुए कहा कि जग्गा सिंह उससे कोई बुरा काम करवाना चाहता था लेकिन उन्होंने वो काम करने से साफ़ तौर पर मना कर दिया जिसके बाद जग्गा सिंह उसके साथ रंजिश रखने लग गया। फ़िलहाल पुलिस ने इस मामले में कई लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों की गिरफ़्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

घायल अमनदीप सिंह ने बताया कि जग्गा सिंह तीन साल पहले उसके साथ ही काम करता था लेकिन जग्गा सिंह उससे कोई बुरा काम करवाना चाहता था लेकिन उन्होंने वो काम करने से साफ़ तौर पर जग्गा सिंह को मना कर दिया जिसके बाद जग्गा सिंह उसके साथ रंजिश रखने लग गया। सोमवार को भी वो अपने एक साथी के साथ सिरसा कोर्ट में पेशी पर गया हुआ था पेशी खत्म होने के बाद जब वो अपने साथी के साथ कालांवाली पहुंचा तो जग्गा सिंह और उसके साथियों ने उनपर गोलियों से हमला कर दिया। उन्होंने कहा कि इस हमले में दो लोगों की मौत हुई है और दो लोग घायल है। उन्होंने कहा कि वो गैंगस्टर नहीं है उनके खिलाफ सिरसा में ही मामले दर्ज है।

सिरसा के एसपी डॉ अर्पित जैन ने बताया कि कालांवाली में हुई गोलीबारी में दोनों पक्षो के लोग गैंगस्टर है या नहीं इसकी जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों के लोग किस गैंग से जुड़े हुए है इसकी भी जाँच की जा रही है। दोनों पक्षों के लोगों के खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज है। इस मामले में पुलिस ने कई लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। तख्तमल के पूर्व सरपंच जग्गा सिंह ने सोशल मीडिया के जरिए इस हत्याकांड की जिम्मेदारी ली है जिसकी पुलिस जांच कर रही है। एसपी डॉ अर्पित जैन ने बताया कि आरोपियों की तलाश के लिए 5 टीमें बनाई गई है जो लगातार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश की जा रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें