Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

आशा वर्करस को गिरफ्तार कर ले जा रही रोडवेज बस का स्टेयरिंग हुआ फेल

September 26, 2023

आशा वर्करस को गिरफ्तार कर ले जा रही रोडवेज बस का स्टेयरिंग हुआ फेल

झज्जर: हादसे की ये जो तस्वीरें आप देख रहे हैं वो झज्जर की है। जहां आशा वर्करों को हिरासत में ले जा रही हरियाणा रोडवेज की बस का स्टेरिंग अचानक फेल हो जाता है और फिर इस तरीके का ये हादसा पेश आता है। तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। जिसमें कि 9 आशा वर्कर्स को चोटें आई हैं, घायल हालत में आशा वर्कर को झज्जर के सामान्य अस्पताल भिजवाया गया।

प्रदेश भर में आशा वर्कर्स ने आज जेल भरो आंदोलन चलाया था। वह पिछले 49 दिन से अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन कर रही हैं । झज्जर जिले में आशा वर्कर्स ने प्रदर्शन किया और उसके बाद अपनी गिरफ्तारियां भी दी। झज्जर पुलिस जब आशा वर्कर्स को हरियाणा रोडवेज की बसों में भरकर पुलिस लाइन ले जा रही थी। उसी दौरान एक रोडवेज की बस का स्टेरिंग फेल हो गया। जिसकी वजह से तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई।

 

 

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें