Last Updated: October 18, 2026

Dainik Savera Times Logo

हरियाणा में क्र्लकों की हड़ताल खत्म, अब कमेटी करेगी क्र्लकों की मांगों पर विचार

August 16, 2023

हरियाणा में क्र्लकों की हड़ताल खत्म, अब कमेटी करेगी क्र्लकों की मांगों पर विचार

चंडीगढ़ : हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल से हुई बैठक के बाद क्र्लकों ने हड़ताल खत्म कर दी है। बैठक में क्र्लकों की मांगों पर विचार करने के लिए एक कमेटी का गठन किया गया है, जो क्र्लकों की मांगों पर विचार करके मुख्यमंत्री को अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी। कमेटी में दो सेवानिवृत्त अधिकारियों के साथ वित्त विभाग और एसोसिएशन के दो पदाधिकारियों सहित कुल पांच लोग शामिल होंगे। फिलहाल मुख्यमंत्री से बैठक के बाद सभी क्र्लकों को काम पर लौटने बारे कहा गया है।

हालांकि सरकार ने हड़ताल के दौरान के सभी बेनीफिट क्र्लकों को देने का निर्णय लिया है। खास बात यह है कि सरकार ने हड़ताल पर चल रहे क्र्लकों पर एस्मा के तहत कार्रवाई करने के भी आदेश दिए थे। हरियाणा में करीब 15000 क्र्लक पांच जुलाई से हड़ताल पर चल रहे थे। वे 35400 ग्रेड-पे की मांग कर रहे हैं। इसके अलावा क्र्लकों की कुछ अन्य मांगें भी हैं। कुछ लिपिक संवर्गो में पदोन्नति में देरी को ध्यान में रखे हुए सरकार ऐसे विभागों या संगठनों की सेवा नियमों की समीक्षा करेगी। जहां लिपिक संवर्ग में पदोन्नति में देरी हो रही है। वेतन में कटौती नहीं की जाएगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें