Site icon Dainik Savera Times

तांत्रिक ने भूत का डर दिखा महिला से किया दुष्कर्म

पानीपत: पानीपत में तांत्रिक ने बीमार लडके पर भूत प्रेत का साया बता कर उसकी मां को अपने झांसे में ले लिया। वहीं तांत्रिक महिला को नशीला पदार्थ पिलाकर पानीपत से अपहरण कर असम ले गया और उसने दस दिनों तक कामाख्या के जंगलों में महिला को बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इधर परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने महिला को बरामद किया। जबकि आरोपी तांत्रिक को उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से गिरफ्तार किया।

पुलिस ने महिला के बयान दर्ज किए और उसकी मेडिकल जांच करवाई। जबकि तांत्रिक पर केस दर्ज किया। महिला ने बताया कि उसका पुत्र लंबें समय से बीमार चल रहा है। वहीं बेटे के बेहतर स्वास्थ्य के लिए व तांत्रिक से मिली। तांत्रिक ने उसे बहकाया कि उसके पुत्र पर भूत प्रेत का साया है। जिसे वह अपनी तंत्र.विद्या से ठीक कर देगा। वहीं महिला तांत्रिक के बहकावे में आ गई और उसकी हवस का शिकार हो गई।

Exit mobile version