Site icon Dainik Savera Times

Haryana के Ambala में 40 से 45 डिग्री तक पहुंचा तापमान, Health Department द्वारा लोगों से की गई ये अपील

अंबाला कैंट: लगातार मौसम में उतार चढाव के कारण बीमारियों ने भी पैर पसारने शुरू कर दिए है। इसके साथ ही आने वाले समय में अंबाला का तापमान 40 से 45 डिग्री तक पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। जिसके चलते हीट वेव की भी आशंका जताई जा रही है। स्वास्थ्य विभाग इसके लिए पहले से ही तैयारी कर चुका है। अंबाला के सिविल सर्जन ने लोगों से भी अपील करते हुए कहा है कि घर से अपने आप को ढक कर बाहर निकले और ज्यादा से ज्यादा तरल पदार्थों का सेवन करें।

Exit mobile version