Site icon Dainik Savera Times

नारनौल में 2 दिन हुई बारिश से मौसम हुआ सुहाना, गर्मी से मिली निजात, किसानों के खिले चेहरे

नारनौल: पिछले 2 महीने से तपती गर्मी और लू से परेशान लोगों को इंद्र देवता ने आज राहत प्रदान की है। लंबे समय से गर्मी से तप रहे लोगों को आज हुई बरसात ने काफी हद तक राहत मिली है। पिछले दो महीने से महेंद्रगढ़ जिले में तापमान 48 डिग्री से भी ऊपर तक जा पहुंचा था यही नहीं बल्कि तेज लू के चलते भी लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा था।

आज और कल दो दिन हुई बरसात ने इस क्षेत्र के लोगों को काफी राहत प्रदान की है। वहीं किसानों के लिए भी यह बरसात राहत बनकर बरसी है। जीन किसानों के ट्यूबवेल में पानी की मात्रा ठीक है उन किसानों ने बाजरे की फसल की बुवाई पहले से ही कर दी है और और अब बरसात होने से बाजरे की उस फसल को और अधिक लाभ मिलेगा।

Exit mobile version