
आपको पता नहीं कि कुछ रोज पहले हुई हल्की बरसात से मौसम सुहावना था लेकिन अब अचानक भीषण गर्मी पड़ने से जहां लोगों को अनेक प्रकार की बीमारियों का खतरा बना हुआ है वहीं भीषण गर्मी में लोग घरों से निकलने से परहेज कर रहे हैं। दोपहर के वक्त बाजारों में सन्नाटा पसरा रहता है। बाजारों में सन्नाटा पसरने से दुकानदारों के कामकाज पर असर पड़ रहा है। बता दें कि मेवात मुस्लिम बहुमूल्य जिला है।
यहां पर शादियों का सीजन चल रहा है भीषण गर्मी में लोग शादियों की खरीदारी के लिए सुबह शाम बाजारों में जा रहे हैं। भीषण गर्मी को देखते हुए एसएमओ डॉ कपिल यादव ने लोगों से एहतियात बरतने की अपील की। एसएमओ डॉ कपिल यादव ने कहा कि भीषण गर्मी में लोग बीमारी का शिकार हो सकते हैं, इसलिए ज्यादा जरूरत पड़ने पर ही घर से बाहर निकले और घर से बाहर निकलते वक्त सर पर कपड़ा रखें और ठंडी चीजों का इस्तेमाल करें हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन करें गर्म चीजों से परहेज करें।
मेष: दिन शुभ रहेगा...