Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

महिला ने प्रेमी को मिलने का नहीं दिया समय, प्रेमी ने किया प्रेमिका के बच्चे का अपहरण

March 13, 2024

महिला ने प्रेमी को मिलने का नहीं दिया समय, प्रेमी ने किया प्रेमिका के बच्चे का अपहरण

हिसार: एक शादीशुदा महिला के दूसरे व्यक्ति के साथ प्रेम प्रसंग का संबंध चला आ रहा था। कुछ समय से महिला अपने प्रेमी को मिलने के लिए समय नहीं दे रही थी इससे नाराज प्रेमी ने अपनी शादीशुदा प्रेमिका के साथ वर्षीय बेटे का अपहरण कर लिया। महिला के पति की शिकायत पर अग्रोहा पुलिस थाने में छात्र के अपहरण का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस को दी शिकायत में गांव साबरवास निवासी ताराचंद ने बताया कि उसका 7 वर्षीय बेटा अक्षित अज्ञात परिस्थितियों में 8 मार्च को लापता हो गया।
उसकी काफी तलाश की लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा।

आखिरकार थक हार कर उन्होंने अपने बेटे की गुमशुदगी की शिकायत अग्रोहा पुलिस थाने में दर्ज करवाई। पुलिस ने जब मामले की जांच शुरू की तो सामने आया कि ताराचंद की पत्नी गांव के ही संदीप नाम की युवक के साथ रिलेशनशिप में रह रही थी, लेकिन कुछ समय पहले वह संदीप का साथ छोड़कर हिसार में कहीं पर रहने लगी। संदीप अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए बार-बार समय मांगता रहा लेकिन उसकी प्रेमिका एवं ताराचंद की पत्नी उससे दूरी बनाए रही और उसको मिलने के लिए समय नहीं दिया।

अपनी प्रेमिका की इस हरकत से संदीप का गुस्सा बढ़ गया और उसने अपनी प्रेमिका को सबक सिखाने के लिए उसके 7 वर्षीय बेटे का अपहरण कर लिया। दिन भी जाने के बाद भी ताराचंद के बेटे का कोई सुराग नहीं है और न ही ताराचंद की पत्नी के प्रेमी का कोई अता-पता है। इस संबंध में जांच अधिकारी रामजीलाल ने बताया कि बच्चे की गुमशुदगी का मामला दर्ज किया गया था।

पुलिस जांच में सामने आया कि बच्चे की मां के साथ गांव के ही संदीप का आपस में रिलेशनशिप था और पिछले काफी समय से एक साथ रह रहे थे, लेकिन अब अक्षित की मां उसे छोड़कर हिसार में रहने लगी और उसे मिलने के लिए समय नहीं दिया तो संदीप ने पिता के साथ रह रहे बच्चे का अपहरण कर लिया। ताकि वह अपनी प्रेमिका को सबक सिखा सके। पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि अक्षित 8 मार्च की सुबह लापता हो गया था और संदीप दिनभर ताराचंद के साथ उसके बच्चे की तलाश में जुटा रहा। 8 मार्च की शाम को संदीप बच्चे सहित वहां से भाग गया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें