यमुनानगर: शहर के खजूरी रोड स्थित एक कॉलोनी में युवक ने चार वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। बच्ची के शोर मचाने पर जब उसकी मां की आंख खुली तो आरोपी वहां से फरार हो गया। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी युवक के खिलाफ छह पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार शहर की प्लाईवुड फैक्ट्री में काम करने वाली महिला ने शहर यमुनानगर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 23 जनवरी को वह अपनी चार वर्षीय बच्ची के साथ खाना खाकर सो गई थी।
इस दौरान उनके पड़ोसी शंभू नाथ मंडल ने उसकी लडकी को उठाकर उसके साथ गलत काम करने की कोशिश की। उसकी लडकी ने जब शोर मचाया तो उसकी आंख खुल गई। उसे आता देखकर आरोपी मौके से फरार हो गया। उसने आरोपी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी शंभू नाथ मंडल के खिलाफ छह पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।

