Site icon Dainik Savera Times

जींद में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, जाँच में जुटी पुलिस  

जींद: हरियाणा के जींद जिले के जुलाना के करसोला रोड़ पर अमरूद के बाग में काम करने वाले युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि मरने वाले की पहचान अरूण (27) के तौर पर की गयी है और वह आगरा का रहने वाला था । उन्होंने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
Exit mobile version