Site icon Dainik Savera Times

रेप की झूठी शिकायत देने वाली युवती पर चलेगा मुकदमा

कैथल: एक युवक पर रेप का मामला दर्ज करने के बाद अब पुलिस ने जांच के आधार पर केस कैंसिल करने के बाद अब आरोप लगाने वाली लड़की पर केस चलेगा। कैथल जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त अपराजिता ने शिकायत को ड्राप करने के आदेश दिए हैं। वही पुलिस अधीक्षक उपासना सिंह नेa कहा कि जांच में मामला झूठा पाया गया है। इसलिए हमने झूठी शिकायत देने वाली लडकी के खिलाफ 182 की कार्रवाई की सिफारिश की है। जिला कष्टद्द निवारण समिति की बैठक में केबिनेट मंत्री अनिल विज के सामने शिकायत दी थी कि उसके साथ आरोपी युवक ने रेप किया है।

लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। उसके बाद मंत्री अनिल विज ने मामले में जांच के आदेश दिए थे। इसी प्रकार पिछले 5 साल से अपनी भाई की मौत के मामले में इंसाफ के लिए भटक रही बहन का मामला सीबीआई को ट्रांसफर करने के बाद मामले को जिला कष्टद्द निवारण समिति की बैठक से मामले को ड्राप करने की बात डीसी ने कही तो कष्टद्द निवारण समिति के चुने गए सदस्य एक सुन में बोलते हुए खड़े हो गए और कहा कि जब मर्डर हुआ तो और सभी तक पीड़िता को न्याय नहीं मिला तो यह शिकायत बैठक से अभी ड्राप नहीं की जा सकती। कष्टद्द निवारण समिति के सदस्यों की बात सुनते हुए डीसी ने इस शिकायत को पैंडिग रखा। एक अन्य मामले में राजौंद निवासी राकेश राणा ने राजौंद में हो रहे विकास कार्यों को लेकर राजौंद के नगर पालिका सचिव पर भ्रष्टद्दाचार के आरोप लगाए।

राकेश राणा ने कहा कि वे न्याय के लिए पिछले चार महीने से दर दर की ठोकरे खा रहे हैं लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि विकास कार्य कागजों में हुए लेकिन हकीकत कुछ और है। इस मामले में डीसी ने शिकायत को पैंडिंग रखते हुए अतिरिक्त उपायुक्त की अध्यक्षता में एक एसआईटी गठित की है। उपायुक्त ने जिला कष्टद्द निवारण समिति की बैठक में कुल 15 शिकायतों में से छह का मौके पर ही निपटारा कर दिया और नौ मामलों को लंबित रखते हुए अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। तीन मामलों में जांच कमेटी गठित कर अगली बैठक में रिपोर्ट देने के आदेश दिए हैं।

Exit mobile version