Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

चोरों के हौसले बुलंद, दिनदहाड़े चोरी की वारदातों को दे रहे अंजाम, ज्वेलर्स की दुकान में घुसे दो बदमाश, CCTV के घटना कैद

November 15, 2024

चोरों के हौसले बुलंद, दिनदहाड़े चोरी की वारदातों को दे रहे अंजाम, ज्वेलर्स की दुकान में घुसे दो बदमाश, CCTV के घटना कैद

Theft in broad daylight : फरीदाबाद में ज्वेलरी के शोरूम में दिनदहाड़े चोरी करने का मामला सामने आया है जहां दो नकाबपोश बदमाश गनपॉइंट पर लूट की वारदात को अंजाम देने पहुंचे थे। लेकिन दुकान मालिक की सूझबूझ की वजह से बदमाशों को उल्टे पैर भागना पड़ा। बता दे ये मामला फरीदाबाद के सेक्टर 35 अशोका एनक्लेवके पास मार्केट की है जहां पर दक्ष नाम की ज्वेलर्स की दुकान है।

दुकान मालिक ने दी पूरी जानकारी

दुकान के मालिक पंकज मक्कड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि करीब 4:45 बजे दो बदमाश हाथ में बंदूक लेकर दुकान में घुसे गए और उन्होंने चेहरे को कपड़े से ढका हुआ था। वही एक दूसरे युवक के हाथों में एक बैग भी था। जब सिक्योरिटी गार्ड ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो उसे धक्का देते हुए दुकान के अंदर घुस गए। पंकज मक्कड़ ने बताया कि वह दुकान के ऊपर वाले फ्लोर पर बैठे हुए थे दुकान के अंदर से जोर जोर से आवाज आ रही थी। जिसके बाद उन्होंने नीचे आकर देखा तो दो लोग सिक्योरिटी गार्ड के साथ बदमाश मारपीट कर रहे थे। पंकज मक्कड़ ने कि उन्होंने बदमाशों का डटकर सामना किया। उन्होंने कहा कि दोनों बदमाशों में से एक बदमाश जाना पहचाना सा लग रहा था।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची

पंकज मक्कड़ ने बताया कि इस पूरी वारदात की जानकारी डायल 112 को दी गई और मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस दुकान के अंदर लगे सीसीटीवी को देखा है उसी के आधार पर उन दोंनो नकाबपोश बदमाशों को पकड़ने की कोशिश कर रही है।

देखें LIVE VIDEO

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें