नूंह (सद्दाम हुसैन) : मेवात जिले के पुनहाना शहर की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में रहने वाले एक रिटायर्ड अध्यापक के मकान में देर रात लुटेरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। बता दें कि बदमाशों ने करीब 430 ग्राम सोने व 1.5 किलो चांदी के गहने चुरा लिए।
पीड़ित के अनुसार, चोरी 13 दिसंबर के बाद कभी हुई है, उन्हें गहने गायब होने के बारे में पता चला तो पुलिस को शिकायत दी गई। इस पर पुन्हाना सिटी चौकी पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।पुलिस को दी शिकायत में मोहम्मद फारुख निवासी वार्ड नंबर- 10 ने बताया कि घर पर उनकी पत्नी व लड़कियों के गहने रखे हुए थे। 13 दिसंबर को शाम को उन्होंने गहने देखे थे।
इसके बाद वह किसी काम से दिल्ली चले गए थे। घर पर उनकी पत्नी मौजूद थी। पत्नी ने किसी काम से बेड खोला तो वहां पर गहने नहीं थे। पत्नी ने पति को इसकी जानकारी फोन पर दी। इसके बाद वह घर वापस आए और पुलिस को जानकारी दी। उन्होने शिकायत में बताया कि सोने के 4 हार व 8 कान की बाली, 11 अंगूठी, 4 पायल, एक चैन, वहीं चांदी की 4 पायल व 2 पैरों के कड़े बेड में रखे हुए थे।
चोरी हुए जेवर की अपने स्तर पर तलाश की, लेकिन नहीं मिल पाए। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। शिकायत पर केस दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी है।वहीं इस मामले को लेकर पुन्हाना सिटी चौकी इंचार्ज संजीत कुमार ने कहा कि मकान के दरवाजे के हैंडल व बेड फिंगर प्रिंट लिए गए है। पुलिस तकनीकी रूप से जांच में जुटी है। जल्द ही आरोपी की पहचान कर चोरी किए गए गहनों को बरामद किया जाएगा।
ये भी देखें : अमृतसर में नशे के खिलाफ बड़ा ऑपरेशन: BSF और पुलिस ने 980 ग्राम हेरोइन की बरामद

