Site icon Dainik Savera Times

करनाल में जज के बंद पड़े मकान में चोरी, सीसीटीवी पर देख सूचना दी, रीडर के आते ही भागे

करनाल के पॉश इलाके में स्थित जज के खाली मकान पर चोरों ने धाबा बोल दिया। घटना का पता मकान में लगे सीसीटीवी से पता चला। जिसके बाद जज अनमोल कक्कड़ ने तुरंत अपने रीडर को मकान पर भेज दिया। जिसके बाद चोर पीछे से दीवार कूद कर फरार हो गए। हालांकि मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच–पड़ताल में जुट गई है।

जज अनमोल कक्कड़ का मकान पॉश ऑफिसर्स कॉलोनी में स्थित है। अनमोल कक्कड़ घटना के दौरान पंजाब के राजपुरा में थे। और करनाल का मकान बंद था। बंद मकान का तला तोड़ चोरों ने घर पर सेंध मारी, लेकिन घर में इंस्टॉल्ड कैमरे के कारण चोरों के मंसूबे कामयाद नहीं हुए।

पुलिस ने मौके पर पहुंचते ही तुरंत फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट को बुला लिया है। ASI बलराज की टीम ने मौके पर पहुंचकर चोरों के फिंगरप्रिंट लिए। चोरी हुए सामान में नगदी और आर्टिफिशल ज्वेलरी शामिल है। जिसे चोर असली समझ कर चुरा ले गए होंगे।

शिकायतकर्ता सुरेश आर्य ने बताया कि उन्हें 14 जून को जज अनमोल कक्कड़ के द्वारा करीब 4:40 बजे कोठी नंबर 57 में 2 चोरों के घुसने की खबर दो गई थी। जिसके बाद वह तुरंत म9के पर पहुंचे। घर के मैं गए पर ताला लगा हुआ था। लेकिन घर में 2 युवक मौजूद थे। जो सुरेश को देखते ही पीछे की दीवार कूद कर भगा गए।

सुरेश को सूचना जज अनमोल कक्कड़ ने खुद दी थी। उन्होंने अपने फोन पर लाइव वीडियो में मकान में 2 युवकों के होने की बात कही थी। जिसके बाद वह मौके पर पहुंचा। सुरेश आर्य जज अनमोल कक्कड़ (JMIC करनाल) के रीडर के पद पर कार्यरत है।

जानकारी अनुसार मकान से कुल 45 हजार की चोरी को अंजाम दिया गया है। पर्स से नगदी और ज्वैलरी बॉक्स से हजारों की आर्टिफिशियल ज्वैलरी गायब है। सिविल लाइन थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल संजीव कुमार ने बताया कि चोरों की पकड़ने के सभी प्रयास किए जा रहे है।

Exit mobile version