Site icon Dainik Savera Times

करनाल के घर में हुई चोरी, 2 महिलाओं ने दिया घटना को अंजाम, वारदात के दौरान लड़का अकेला था घर में, सोने–चांदी के गहने चुराकर फरार

हरियाणा के करनाल में एक घर में 2 महिलाओं ने चोरी कर सोने–चांदी के गहनों पर हाथ साफ कर दिया। मामला घरौंडा स्थित तेलू सिंह कॉलोनी का है। घटना के दौरान घर पर लड़का अकेला था, जो कि सो रहा था। जिसका फायदा उठाकर महिलाएं घर से गहने और पैसे चुरा कर फरार हो गई।

 

घर की मालकिन अनारकली जब घर आई तो उसे घर का समान बिखरा मिला। जिसे देख उसने अपने जेवरात की जांच की तो पाया कि तिजोरी से सब गायब था। बेटे से पूछा तो उसने बताया कि वह तो सो रहा था। उसे तो कुछ नहीं पता। जिसके बाद पीड़िता अपनी शिकायत लेकर पुलिस थाने पहुंची। जहां उसने मामला दर्ज करवाया है।

 

महिला ने पुलिस को बताया कि वह दोपहर 3 बजे काम पर गई थी। वारदात वाले दिन वह काम पर थी लेकिन उसका बेटा घर पर अकेला था और सो रहा था। वह मेहनत कर अपना घर चलाती है। उसने कड़ी मेहनत कर गहने बनवाए थे। जिन्हें चुरा लिया गया।

चोरी हुए समान में एक सोने की चैन, 2 सोने की अंगूठियां, एक सोने की नथ, चांदी की एक जोड़ी पायल, चांदी के एक जोड़ी कड़े, एक घड़ी ओर एक गुल्लक थी जिसमें 10 से 12 हजार तक की राशि जमा कर रखी थी।

घरौंडा थाना पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामला की जांच में जुटी है। महिला का कहना है कि चोरी की घटना को साजिश कर अंजाम दिया गया है। फिल्हाल मामले की कार्रवाई की जा रही है।

Exit mobile version