Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

आस्था स्पेशल ट्रेनों में आरक्षित टिकटों की मैनुअल सुविधा नहीं, रामभक्त बेहद परेशान

February 9, 2024

आस्था स्पेशल ट्रेनों में आरक्षित टिकटों की मैनुअल सुविधा नहीं, रामभक्त बेहद परेशान

दैनिक रेलयात्री महासंघ के प्रधान रामनिवास पाटोदा ने बताया कि रामभक्त आयोध्या जाने के लिए काफी उत्साहित हैं और वे वहां जाकर रामलला के दर्शन करना चाहते हैं। इसके लिए मोदी सरकार ने आयोध्या जाने के लिए आस्था स्पेशल ट्रेनें भी चलाई हैं। जिनका ठहराव महेंद्रगढ़ भी दिया गया है, इसके लिए वे प्रधानमंत्री और रेलमंत्री का आभार प्रकट करते हैं।

लेकिन इनकी गाडि़यों की टिकट ऑनलाइन होने से यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ती है। उनको मोबाइल की इतनी जानकारी नहीं होती कि वे आईआरसीटीसी पोर्टल पर जाकर स्वयं टिकट बुक कर सके। ऐसे में उन्होंने रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आस्था ट्रेनों की टिकटों की बुकिंग मैनुअल किए जाने की मांग की है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें