Last Updated: November 2, 2026

Dainik Savera Times Logo

गुरुग्राम में भीषण आग लगने से मचा हड़कंप, 200 से अधिक झुग्गियों जलकर राख, 3 घंटे से अधिक समय में पाया आग पर काबू

March 29, 2025

गुरुग्राम में भीषण आग लगने से मचा हड़कंप, 200 से अधिक झुग्गियों जलकर राख, 3 घंटे से अधिक समय में पाया आग पर काबू

हरियाणा के गुरुग्राम में बसई चौक पर आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। आग इतनी तेज थी, की अलग जगह से कुल 10 फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को मिलना पड़ा। आग लगने की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस टीम और दमकल विभाग अधिकारी पहुंच गए।

 

आग बसई चौक के पास बनी झुग्गियों में भड़की थी। उक्त स्थान पर कुल 200 से ज्यादा झुग्गियों में आग लगने की खबर सामने आई थी। जिस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए दमकल की गाड़ियां को भेजा गया था। लेकिन आग की लपटें तेज होने के कारण आग पर काबू पाने में बहुत समय लग गया।

 

दमकल विभाग अधिकारी जयनारायण ने बताया कि करीब सुना 6 बजे आग लगने की सूचना मिली थी। जिसके बाद सेक्टर–37 से गाड़ियों को भेजा गया। जिसके बाद बताया गया कि आग के ज्यादा भड़क गई है। जिसके बाद उद्योग विहार, सेक्टर–29 और भीमनगर से भी कुल  10 गाड़ियां भेजी गई।

 

ओर चारों तरफ से आग पर काबू पाने के प्रयास किए जानेंगे। दमकलकर्मियों ने बताया कि आग में विकराल रूप धारण कर लिया था। आग को बुझाने में कर्मचारियों को साढ़े 3 घंटे का समय लग गया। जिसके बाद सर्च अभियान चलाया गया। पुलिस टीम को आशंका थी, कि कहीं कोई व्यक्ति आग में फंस कर झुलस न गया हो।

 

क्योंकि झुग्गियों का विस्तार काफी बड़े स्तर पर था। जानकारी के अनुसार झुग्गियों में ही छोटी–छोटी कपड़ों दुकानें भी बनाई गई थी। आग लगने से झुग्गियों समेत सामान जलकर राख हो गया है। हालांकि आग लगने का कोई स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है। जिसकी जांच की जाएगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें