Last Updated: October 13, 2026

Dainik Savera Times Logo

पॉश इलाके में स्थित शराब ठेके पर ताबड़तोड़ फायरिंग, फायरिंग के बाद फेंकी पर्ची और भाग खड़े हुए

May 27, 2025

पॉश इलाके में स्थित शराब ठेके पर ताबड़तोड़ फायरिंग, फायरिंग के बाद फेंकी पर्ची और भाग खड़े हुए

यमुनानगर में बदमाशों ने सुबह के समय ताबड़तोड़ फायरिंग की। मामला गोविंदपुरी रोड पर स्थित पॉश इलाके का है। जहां स्थित शराब ठेके पर बदमाशों द्वारा 10 से 12 राउंड फायर किए गए। इस हमले में ठेके के बाहर खड़े वहां क्षतिग्रस्त हो गए। इसके अलावा कोई हताहत नहीं हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

 

बदमाशों ने फायर करने के बाद शराब ठेके पर एक पर्ची फेंकी, जिसके बाद सभी मौके से फरार हो गए। पर्ची को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। जांच पड़ताल जारी है। हालांकि फायरिंग से लोगों के बीच डर का माहौल है। गोलीबारी की आवाज सुन सभी के बीच हड़कंप मच गया।

 

ठेके पर काम करने वाले कर्मचारियों ने पुलिस को बताया कि 2 बदमाश पैदल ही आए थे। और आते ही बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी थी। कुछ देर तक फायरिंग करने के बाद दोनों मौके से भाग गए। बदमाशों ने कुल 10–12 राउंड फायर किए थे। जिसके बाद एक पर्ची फेंकी और पैदल ही फरार हो गए।

 

पुलिस ने मामले को आपसी रंजिश या किसी धमकी से जोड़ा है। हालांकि ये मामला फिरौती का भी हो सकता है। इस मामले की जांच की जा रही है। पुलिस टीम।का कहना है कि फिलहाल कुछ भी कहना अनुचित होगा। हालांकि जांच के बाद जानकारी जरूर दी जाएगी।

 

पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इसके लिए आसपास लगे सीसीटीवी भी खंगाले जा रहे है। जिस इलाके में घटना को अंजाम दिया गया है। उसे शहर का सबसे सुरक्षित इलाका माना जाता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें