Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Haryana weather: हरियाणा में होगी भारी बारिश, कई जगह बाढ़ जैसी बनेगी स्थिती, IMD ने जताई संभावना

August 3, 2024

Haryana weather: हरियाणा में होगी भारी बारिश, कई जगह बाढ़ जैसी बनेगी स्थिती, IMD ने जताई संभावना

Haryana weather : हरियाणा में बारिश का दौर जारी है। कल कई जिलों में झमाझम बारिश हुई। जिससे तापमान में भी भारी गिरावट देखने को मिली। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आने वाले दिनों में 4 से 6 अगस्त तक मानसून की सक्रियता कम होने की संभावना है। उसके बाद फिर से मानसून तेजी से एक्टिव होगा। हालांकि पिछले तीन दिन से वर्षा होने के बावजूद अभी तक जून से लेकर दो अगस्त तक प्रदेश में 25 प्रतिशत कम वर्षा हुई है। अब मौसम विज्ञानियों ने आने वाले दिनों में 4 से 6 अगस्त तक मानसून की सक्रियता कम होने की संभावना जताई है। उसके बाद फिर से मानसून तेजी से एक्टिव होगा। जिसके चलते भारी बारिश की सम्भावना मौसम विभाग ने जताई है। अभी लगातार वर्षा होने से तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई है।

शुक्रवार को भी प्रदेश के कई जिलों में वर्षा हुई। प्रदेश में तेजी से मौसम में बदलाव के साथ लगातार वर्षा हो रही है। इसके चलते एक जून से दो अगस्त तक 162 (बासठ).1 मिलीमीटर वर्षा हुई। प्रदेश में यह सामान्य रूप से 217 मिलीमीटर वर्षा होनी चाहिए थी। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आने वाले दिनों में भी हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। वहीं शुक्रवार को अंबाला, रोहतक, फरीदाबाद, गुरुग्राम, जींद, कुरुक्षेत्र, रेवाड़ी, सिरसा, सोनीपत, चरखी दादरी, पंचकूला में वर्षा हुई।

IMD के अनुसार प्रदेश में बूंदाबांदी या हल्की वर्षा की संभावना

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार मानसून ट्रफ की अक्षय रेखा सामान्य स्थिति उत्तर की तरफ बने रहने से मानसून में सक्रियता तीन अगस्त तक बने रहने से राज्य के ज्यादातर स्थानों पर तीन अगस्त को वर्षा की संभावना है परंतु चार अगस्त से मानसून की सक्रियता में थोड़ी कमी आने की संभावना है। 4 से 6 अगस्त के दौरान राज्य में कहीं कहीं बूंदाबांदी या हल्की वर्षा की संभावना है।

मौसम विभाग ने मानसूनी हवाओं की सक्रियता बढ़ने की भी जताई संभावना

लेकिन पंजाब के ऊपर एक और साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनने से बंगाल की खाड़ी की तरफ से मानसूनी हवाओं की सक्रियता बढ़ने की संभावना है जिससे हरियाणा राज्य में ज्यादातर स्थानों पर 6 अगस्त रात से 9 अगस्त के दौरान हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है। इस दौरान कुछ एक स्थानों पर तेज वर्षा भी हो सकती है। इस दौरान बीच बीच में तेज हवाएं चल सकती है। इससे दिन के तापमान में गिरावट रहने की संभावना है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें