Site icon Dainik Savera Times

पानीपत में बरसात के मौसम में जलभराव की समस्या से मिलेगी राहत, जल्द बनेगा Water Disposal

जिसका विधिवत रूप से शिलान्यास पानीपत के शहरी विधायक प्रमोद विज ने किया। इस दौरान विधायक ने कहा कि जल निकासी का प्रबंध न होने के कारण यहां के निवासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। हर मानसून में लोगों की दिनचर्या अस्त-व्यस्त हो जाती थी।

जिसके चलते स्थिति काफी गंभीर थी। उन्होंने बताया कि अब यहां पर वाटर डिस्पोजल बनाया जाएगा जो लगभग 2 करोड रुपए का प्रोजेक्ट है। इसके लिए विशेष तौर पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल से इसकी परमिशन ली गई है। इसमें लगभग 8 महीने का समय जरूर लगा,

लेकिन अब इसका वर्क आर्डर हो चुका है। जल्द ही वाटर डिस्पोजल का काम शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि इस बार मानसून में कॉलोनी वासियों को जल भराव की समस्या से छुटकारा मिल जाएगा। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री मनोहर लाल का धन्यवाद किया।

Exit mobile version