Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

डॉक्टर के घर पर चोरों ने लगाई सेंध, कीमती गहनों पर किया हाथ साफ, तस्वीरें CCTV में कैद

February 6, 2024

डॉक्टर के घर पर चोरों ने लगाई सेंध, कीमती गहनों पर किया हाथ साफ, तस्वीरें CCTV में कैद

फॉरेंसिक टीम को भी जांच के लिए मौके पर बुलाया गया। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है, यमुनानगर के प्रोफेसर कॉलोनी में रहने वाली डॉक्टर पायल रावत ने बताया कि वे मोहाली में रहते है। और कभी-कभी यहां मकान पर आते है। पड़ोसियों ने फोन के माध्यम से जानकारी दी कि घर में पानी बह रहा है और बाहर से ताला लगा हुआ है।

इसको लेकर उन्होने अपने नौकर को घर पर भेजा तो देखा कि घर के बाहर वाले गेट पर ताला लगा हुआ लेकिन घर के अंदर के दरवाजे खुले हुए है। घर पहुंचे तो घर का सारा सामान बिखरा हुआ पड़ा था। चोर अलमारियां और गुल्लक में बच्चों के जमा पैसे, चांदी के गहने, पूजा घर में भगवान की कीमती मूर्तियां,

रसोई में कीमती पीतल के बर्तन, घर में लगी पानी की टूंटिया चोरी कर ले गए है। लगभग दो लाख रूपये के करीब का नुकसान हुआ है। रामपुर पुलिस चौकी के जांच अधिकारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर वे मौके पर पहुंचे।

जांच के लिए फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है। गली में लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला जा रहा है। जिसमें दो चोर घर में घुसते दिखाई दे रहे है,जिन्होने इस वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस जल्द ही इन चोरों को गिरफ्तार कर लेगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें