Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

घर मे घुसे चोर, 12 लाख के जेवरात चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

March 10, 2024

घर मे घुसे चोर, 12 लाख के जेवरात चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

करनाल: संगोही गांव में दो चोरों ने घर से करीब 12 लाख के गहनों पर हाथ साफ कर दिया। चोर ताला तोडकर घर में घुसे थे। घटना के वक्त पति दुकान पर गया हुआ था, जबकि पत्नी अस्पताल में ड्यूटी पर गई हुई थी। पत्नी घर लौटी तो ताला टूटा देख हैरान रह गई। अंदर गई तो अलमारी में रखे गहने गायब थे। जिसके बाद उसने अपने पति को जानकारी दी और सदर थाना पुलिस को बुलाया। पुलिस, एफएसएल और सीआईए की टीम मौके पर पहुंच गईं। आसपास के सीसीटीवी चैक किए तो उसमें दो बाइक सवार चोर जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।

जांच जारी है। गांव संगोही निवासी प्रमोद कुमार की संगोहा गांव में दुकान है और उसकी पत्नी पधाना के अस्पताल में एएनएम है। प्रमोद ने बताया है कि शनिवार सुबह 9 बजकर 10 मिनट पर वह दुकान पर चला गया था और उसकी पत्नी ड्यूटी पर चली गई थी। करीब साढ़े 11 बजे उसकी पत्नी घर लौटी। घर के मेन गेट का ताला टूटा हुआ मिला। घर जाकर देखा तो चारों तरफ सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी का भी ताला टूटा हुआ था। अलमारी में रखे गहने गायब देख उसके पैरों तले से जमीन खिसक गई। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसकी पत्नी ने उसे कॉल किया। जिसके बाद वह घर पहुंचा और पुलिस को सूचना दी।शिकायतकर्ता ने बताया कि 2 सोने की चेन 4 तोले, एक सोने का सेट 5 तोले, 6 अगूंठियां लेडीज, 3 जैंट्स अंगूठियां करीब 5 तोले, 1 सोने का कड़ा 3 तोले, कानों की बालियां 3 तोले के करीब थीं।

जिसकी कीमत करीब 12 लाख रुपए है। पुलिस व एफएसएल की टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। पीड़ित ने बताया कि आरोपी पड़ोस के कैमरों में कैद हुए हैं। चोर एक बाइक पर सवार होकर आए थे। फुटेज भी पुलिस को सौंप दी गई।सदर थाना के जांच अधिकारी मनजीत सिंह ने बताया कि संगोही में घर में लाखों की चोरी की शिकायत मिली है। शिकायत के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। कैमरे में कैद तस्वीरों में आरोपियों की पहचान की जा रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें