नूंह: मेवात जिले के पिनगवां शहर के हीरो एजेंसी के पास इलेक्ट्रॉनिक की दुकान से रात के समय अज्ञात चोरों द्वारा सटर तोड़कर लगभग 3.50 लाख की कीमत के इन्वेटर बैटरी चोरी करने का मामला सामने आया है। शिकायत का आधार पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दिया।
शिकायतकर्ता ने बताया कि सुबह के समय करीब 08.00 बजे के आस पास उनके पड़ोसी दुकानदार ने उन्हे फोन करके दुकान की शटर टूटी हुई होने की खबर दी। जिसके बाद मैं तुरंत अपनी दुकान पर आया तो मैंने देखा कि दुकान की सटर टूटी हुई थी और दुकान के अंदर जाकर देखा तो करीब 25-30 इन्वेटर बैटरी गायब थे।
जिसकी कीमत लगभग 3.50 लाख है। जिसकी खबर मैंने तुरंत पुलिस हेल्पलाइन नं. 112 पर कॉल कर दी जिस पर पुलिस मौके पर आ गई और पुलिस ने तथा घटनास्थल का मुआयना किया और मेरी दुकान पर लगे CCTV कैमरो को भी चेक किया जिसमें अज्ञात चोर मेरी दुकान से चोरी करते हुए दिखाई दे रहे है जिन्होने अपने मुंह पर कपडा बांधा हुआ है।
जो उक्त घटना सुबह के करीब 04.00 बजे के आस पास की है। शिकायत करता ने बताया कि यह चोरी की पहली घटना नहीं है पहले भी कई बार चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं लेकिन पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जिसके चलते चोरों के हौसले बुलंद हैं। शिकायतकर्ता ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि अज्ञात चोरो का पता लगाकर उचित कानूनी कार्यवाही की जाए तथा चोरी किये गए सामान को बरामद किया जाऐ।
मेष: दिन शुभ रहेगा...