Site icon Dainik Savera Times

बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, लाखों रुपये के आभूषण और नकदी लेकर फरार, जांच में जुटी पुलिस

हिसार: जिले के हांसी में रक्षाबंधन पर भाई को राखी बांधने गई महिला के घर में चोरों ने सेंध लगाई और लाखों का सामान चोरी कर लिया। अगले दिन जब वह वापस लौटी तो घर का सामान इधर-उधर बिखरा और ताले टूटे मिले।

आपको बता दे कि ये मामला विकास नगर का है। पीड़िता सोनिया ने बताया कि उसकी सास अपने बेटे से मिलने बहादुरगढ़ गई हुई थी और वह रक्षाबंधन के चलते राजथल में अपने मायके गई हुई थी। सोनिया ने बताया कि मायके जाने से पहले उसने घर को ठीक से लॉक किया था। अगले दिन जब वह घर लौटी तो देखा कि घर के ताले टूटे हुए थे। इस दौरान उसने अंदर जाकर देखा तो सारा सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा था।

सोनिया ने कमरे में अलमारी देखी तो दोनों अलमारियों के लॉकर भी टूटे हुए थे। अलमारी में रखे 9 ग्राम सोने की जेंट्स अंगूठी, 4 ग्राम सोने की लेडीज अंगूठी, 4 ग्राम सोने के टॉप्स, 4 ग्राम सोने की कनौती, 10 तोला चांदी की पायल, 08 तोला चांदी की पायल, 10 ग्राम चांदी के सिक्के और अलमारी में रखे 93 हजार रुपए नकद चोरी हो गए। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Exit mobile version