Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

रोहतक में एक घर को चोरो ने बनाया निशाना, अलमारी तोड़कर 5 लाख के जेवरात और नकदी लेकर हुए फरार, मामला दर्ज

July 7, 2024

रोहतक में एक घर को चोरो ने बनाया निशाना, अलमारी तोड़कर 5 लाख के जेवरात और नकदी लेकर हुए फरार, मामला दर्ज

रोहतक: रोहतक के गांव भैणी महाराजपुर में एक घर में लाखों रुपये की चोरी का मामला सामने आया है। अज्ञात चोरों ने रात को घर में घुसकर अलमारी का ताला तोड़कर 5 लाख रुपये नकद और लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। जब ​​परिजनों को इस बात का पता चला तो उन्होंने मामले की शिकायत महम थाना पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

रोहतक के गांव भैणी महाराजपुर निवासी रविकांत ने महम थाने में चोरी की शिकायत दी है। शिकायत में रविकांत ने बताया कि 5 जुलाई की रात को वह अपने माता-पिता के साथ सोने के लिए गया हुआ था। इसी दौरान रात को अज्ञात व्यक्ति दीवार तोड़कर मचान पर चढ़ गया और उसके घर में घुस गया। आरोपियों ने घर में रखी अलमारी का ताला तोड़कर करीब 5 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी चोरी कर ली। उस समय कमरे में सामान बिखरा पड़ा था।

पीड़ित ने बताया कि जब उसने अंदर जाकर सामान चेक किया तो उसके घर से एक सोने की चेन, एक हार, 2 सोने के कंगन, 3 सोने की अंगूठी, 1 सोने की नथ, एक टीका, 3 जोड़ी बालियां, एक चांदी की अंगूठी, 1 चांदी का हथफूल, 4 चांदी के सिक्के और 5 लाख रुपए नकद गायब मिले। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने फिंगरप्रिंट टीम और डॉग स्क्वायड को भी मौके पर बुलाया। पीड़ित की शिकायत के आधार पर महम थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें