Site icon Dainik Savera Times

हरियाणा के रहने वाले इस आदमी ने खरीदी चांद पर एक एकड़ जमीन

सोनीपत: सोनीपत के खंड गन्नौर के गांव डबरपुर निवासी सतीश कुमार ने दावा किया है कि चांद पर जमीन खरीदने वालों की फेहरिस्त में अपना नाम दर्ज करवाया है. सतीश कुमार ने चांद पर एक एकड़ जमीन खरीदी है. चांद पर जमीन खरीदने के बाद अब उन्हें रजिस्ट्री के कागजात भी मिले हैं. सतीश कुमार ने न्यूयार्क सिटी के द लूनर रजिस्ट्री के जरिये यह जमीन खरीदी है. फिलहाल वहां रहना संभव तो नहीं है, लेकिन उन्होंने चांद पर जमीन का छोटा सा टुकड़ा खरीदने का सपना पूरा किया है. उन्होंने इंद्रधनुषी खाड़ी पर एक एकड़ जमीन खरीदी है।

सतीश ने बताया कि दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने भी चांद पर जमीन खरीद रखी थी. जब उन्हें इस बारे में पता चला तो उन्हें भी चांद पर जमीन खरीदने की जिज्ञासा हुई. उन्होंने इंटरनेट पर इस संबंध में जानकारी जुटाई. उसे जानकारी मिली कि चांद पर आम आदमी भी जमीन खरीद सकता है. वर्ष 03 अक्तूबर 2023 को अमेरिका की लूनर रजिस्ट्री के जरिये चांद पर जमीन खरीदने के लिए अपना पंजीकरण करवाया और एक एकड़ जमीन के लिए इसी दिन ऑनलाइन पेमेंट जमा करवा दी थी. इसके बाद उनकी चांद पर एक एकड़ जमीन की रजिस्ट्री भी कर दी गई. शुक्रवार को उन्हें चांद पर हुई रजिस्ट्री के कागजात मिले हैं।

Exit mobile version