Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

इस बार गर्मी में गुड़गांव वासियों को झेलना पड़ेगा पेयजल संकट, खबर में जानें क्या है पूरा मामला

March 2, 2024

इस बार गर्मी में गुड़गांव वासियों को झेलना पड़ेगा पेयजल संकट, खबर में जानें क्या है पूरा मामला

गुरुग्राम: इस गर्मी के मौसम में गुड़गांव के कई इलाकों के निवासियों के कंठ सूखे ही रह जाएंगे। लोगों को तपती गर्मी के बीच पेयजल संकट से जूझना पड़ेगा। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण की तरफ से वाटर ट्रीटमेंट प्लांट की क्षमता तो बढ़ाई जा रही है, लेकिन इस क्षमता को बढ़ाने में समय लग जाएगा जिसके कारण इस बार लोगों को पेयजल किल्लत से जूझना पड़ेगा।

हालांकि अधिकारियों का दावा है कि अगले साल गर्मी के सीजन तक लोगों को पर्याप्त मात्रा में पेयजल मिल जाएगा। वही अधिकारियों की मानें तो गुड़गांव की आबादी पिछले कुछ वर्षों में दोगुनी से अधिक हो गई है। अनुमान के मुताबिक, वर्तमान में गुड़गांव की आबादी करीब 32 लाख है। वहीं इन दिनों जिले में पानी की डिमांड 400 MLD के आसपास रहती है।

गर्मी शुरू होते ही पानी की मांग बढ़ने लग जाती है और गर्मी के चरम पर पहुंचने तक पानी की डिमांड बढ़कर 650 MLD के आसपास पहुंच जाती है। अधिकारियों दावा किया है कि पेयजल किल्लत न हो इसके लिए अलग-अलग विभागों द्वार ट्यूबवेल के जरिए पेयजल आपूर्ति की जाती है। बता दे कि टेंडर प्रोसेस भी पूरा हो गया है और जल्द ही काम शुरू हो जाएगा। अधिकारियों की मानें तो अगले गर्मी से सीजन में लोगों को पर्याप्त पेयजल मिल सकेगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें