Site icon Dainik Savera Times

‘अब की बार ईद पर बिट्टू बजरंगी काट दो और कुत्तों को खिला दो’ नूह दंगे के आरोपी को मिली जान से मारने की धमकी

फरीदाबाद: नूंह हिंसा मामले में आरोपी गोरक्षक बिट्टू बजरंगी ने पुलिस से संपर्क करके आरोप लगाया है कि उसे एक वीडियो के माध्यम से जान से मारने की धमकी मिली है। यह जानकारी अधिकारियों ने दी।

बजरंगी उर्फ ??राजकुमार पांचाल ने आरोप लगाया कि एक युवक ने उसे ईद पर जान से मारने की धमकी देते हुए कहा था कि ‘‘बकरा काटने के बजाय बिट्टू बजरंगी को टुकड़ों में काट दो और कुत्तों को खिला दो।’’ अधिकारियों ने बताया कि फरीदाबाद के सारन थाने में मामला दर्ज करके आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।

बजरंगी की शिकायत के अनुसार, वीडियो पुलिस को सौंप दिया गया है और इसमें एक युवक ईद पर धमकी देता हुआ दिखायी दे रहा है।

बजरंगी ने अपनी शिकायत में कहा, ‘‘वह कह रहा था कि इस बार बकरे की जगह बिट्टू बजरंगी को काट दो और उसे (उसके शव को) कुत्तों को खिला दो। इस वीडियो के जरिए जान से मारने की सीधी धमकी दी गई है।’’ पुलिस ने बताया कि शिकायत के बाद सोमवार को सारन थाने में बीएनएस की धारा 196(1) और 350(2) के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की गई है।

पुलिस ने बताया कि बजरंगी पर नूंह में हुए दंगों का आरोप है और उसके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं और अदालत में लंबित हैं। पुलिस ने बताया कि फिलहाल वह जमानत पर है। पुलिस ने बताया कि अप्रैल में भी उसके मोबाइल पर किसी अज्ञत कॉलर ने जान से मारने की धमकी दी थी।

जांच अधिकारी उप-निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया, वीडियो के मुताबिक, हम मामले की जांच कर रहे हैं। आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया

ये भी पढ़ें :- पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच खत्म हुआ अस्थायी युद्धविराम, फिर शुरू हुआ संघर्ष

Exit mobile version