Site icon Dainik Savera Times

मुख्यमंत्री नायब सैनी की छछरौली अनाज मंडी में होने वाली विजय संकल्प रैली में उमड़ेगी हजारों की भीड़ : कंवरपाल

यमुनानगर: लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है और भाजपा ने लोकसभा के चुनावों के लिए अपनी तैयारियां पूरी मजबूती से शुरू कर दी हैं। इसी कड़ी के अंतर्गत 3 अप्रैल को सुबह 10 बजे मुख्यमंत्री नायब सैनी जगाधरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत छछरौली अनाज मंडी में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। 3 अप्रैल की विजय संकल्प रैली की तैयारियों का निरीक्षण करने के लिए कैबिनेट मंत्री कंवरपाल छछरौली अनाज मंडी में पहुंचे। उनके साथ भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश सपरा, भाजयुमो जिला अध्यक्ष निश्चल चौधरी साथ रहे।

कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने रैली स्थल पर तैयारियों का जायजा लिया व भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकत्र्ताओं को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी भाजपा पदाधिकारी व कार्यकत्र्ता रैली को सफल बनाने के लिए जुट जाएं। यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार जगाधरी विधानसभा क्षेत्र के छछरौली में आ रहे हैं। इस दौरान राजेश सपरा, कृष्ण सिंगला, सुरेंद्र बनकट, विपुल गर्ग, कल्याण सिंह, अंकित गोयल प्रियंक शर्मा, रामपाल सिंह, जगदीश धीमान, कपिल मनीष गर्ग, रामजतन डमौली, कर्म सिंह, गुलशन अरोड़ा, योगेश अग्रवाल, पंकज गर्ग, गौरव गोयल, सुशील कुमार, पलक अग्रवाल, धर्मसिंह मट्टू,संजय कुमार, भूपेंद्र राणा, कपिल मित्तल, पीयूष गोगियान, लोकेश बंसल, हरभजन,गुलाब धीमान आदि साथ रहे।

Exit mobile version