Site icon Dainik Savera Times

यमुनानगर में अनाज मंडियों में रखा हजारों क्विंटल धान भीगा, हुआ भारी नुकसान

 

यमुनानगर: हरियाणा के विभिन्न जिलों में आज भारी वर्षा और तेज आंधी तूफान चला। आपको बता दें कि, मौसम विभाग ने इसकी पहले से ही चेतावनी और अलर्ट जारी किया था। लेकिन हरियाणा सरकार ने इसको गंभीरता से नहीं लिया। जिसके चलते हरियाणा की विभिन्न अनाज मंडीओ में रखा गया धान बुरी तरह भीग गया।

इनमें वो धान भी है जो सरकार की एजेंसियों ने खरीदा हुआ था। और ऐसा धान भी है जो किसान अभी मंडीओ में लाए थे लेकिन सरकार ने अभी उसे खरीदा नहीं था। यानी इससे सरकार और किसान दोनों का भारी नुकसान हुआ है,अधिकारियों की लापरवाही के चलते। यमुनानगर जिला सचिवालय के सामने स्थित अनाज मंडी में हजारों क्विंटल धान खुले आसमान के नीचे रखा रहा जो बुरी तरह भीग रहा है।

 

Exit mobile version