नारायणगढ़ : सीआईए नारायणगढ़ की टीम ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आपसी रंजिश के चलते घर पर हवाई फायर कर जान से मारने की धमकी देने के मामले में संलिप्त तीन मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है, जिससे मामले में अन्य खुलासे होने की उम्मीद है।मुख्य आरोपी अभिषेक, नितिन उर्फ कालू व अन्य पर थाना मुलाना में दर्ज है हत्या के प्रयास का एक और मामला।
जांच अधिकारी सहायक उपनिरीक्षक जितेन्द्र ;सीआईए.नारायणगढ़ ने बताया कि प्रार्थी देवेन्द्र सिंह ;निवासी गाँव ठाकुरपुरा, चौकी कलालटी, थाना मुलाना ने 05 सितंबर 2026 को थाना मुलाना में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार 01 सितंबर 2026 को आरोपी अभिषेक, नितिन, प्रिंस और उनके साथियों ने पुरानी रंजिश के चलते प्रार्थी के ठाकुरपुरा कलालटी स्थित घर पर हवाई फायर किया और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गयें थे। इसपर सीआईए नारायणगढ़ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पहले ही दो बालकों को संरक्षण में लेकर बाल सुधार गृह भेज चुकी है।
इसके अलावा, पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और दो जिंदा रौंद ;कारतूस भी बरामद कर लिए हैं। सीआईए. नारायणगढ़ प्रभारी उपनिरीक्षक कर्मबीर सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने तकनीकी सहायता और पुख्ता साक्ष्यों के आधार पर तीन आरोपियों को दबोचा जिनकी पहचान अभिषेक उर्फ शेखर निवासी गाँव ठाकुरपुरा, कलालटी , नितिन उर्फ कालू निवासी गाँव ठाकुरपुरा, प्रिंस निवासी गाँव ठाकुरपुरा कलालटी के रूप में हुई है।
पुलिस जांच में सामने आया है कि मुख्य आरोपी अभिषेक शातिर किस्म का अपराधी है। दिनांक 15 सितंबर 2026 को भी इसी आरोपी अभिषेक व उसके साथियों ने गाँव कलालटी में बलविंदर सिंह उर्फ बिंद्रा तथा उसके भाई राज सिंह पर गोली चलाकर जानलेवा हमला किया था और उन्हें गंभीर चोटें पहुंचाई थीं।पुलिस इस मामले में भी जल्द ही इन आरोपियों को गिरफ्तार करेगी। पुलिस ने तीनों आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल कर लिया है। रिमांड अवधि के दौरान आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है ।
मेष: दिन शुभ रहेगा...