Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

कैथल में जानलेवा हमले के मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने बरामद किया हथियार

June 17, 2026

कैथल में जानलेवा हमले के मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने बरामद किया हथियार

हरियाणा डेस्क: कैथल गांव मानस में फाग उत्सव के दौरान हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किया गया डंडा भी बरामद किया है। मामले की जांच अभी जारी है और अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, गांव मानस निवासी अंकुश ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि 4 मार्च को वह अपने मित्र विक्की और सुनील के साथ कार में सवार होकर घर लौट रहा था। इसी दौरान पंचायत घर के पास कुछ युवकों ने मोटरसाइकिल खड़ी कर उनकी गाड़ी का रास्ता रोक लिया।

रास्ता रोककर किया हमला

शिकायत में बताया गया कि जब कार सवार युवकों ने वहां से निकलने का प्रयास किया तो आरोपियों ने जानबूझकर रास्ता अवरुद्ध कर दिया। इसके बाद वे अपने घरों से गंडासी, डंडे और अन्य हथियार लेकर पहुंचे और हमला बोल दिया।

हमले के दौरान अंकुश को निशाना बनाते हुए उसके सिर पर कई वार किए गए। गंभीर चोट लगने से वह मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़ा। आरोप है कि हमलावर उसे मृत समझकर घटनास्थल से फरार हो गए।

गंभीर हालत में पीजीआई रोहतक रेफर

घटना के बाद गांव के एक व्यक्ति ने घायल अंकुश को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया, जहां उसका इलाज किया गया।

ये भी पढ़ें…

पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना सदर पुलिस ने तुरंत केस दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस अधीक्षक मनप्रीत सिंह सूदन के निर्देश पर एसएचओ एसआई कुलदीप के नेतृत्व में गठित टीम ने कार्रवाई करते हुए गांव मानस निवासी रोहित, चेतन और राजेश उर्फ गोलू को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही मामले में अन्य संभावित आरोपियों और घटनाक्रम से जुड़े तथ्यों की भी जांच जारी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें