रेवाड़ी : साइबर थाना पुलिस ने वर्ष 2024 में गांव गुड़ियानी निवासी एक व्यक्ति से शेयर मोर्केट में निवेश के नाम पर 1.55 करोड़ रुपए की साइबर ठगी करने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान गुजरात के जिला वडोदरा के दंतेश्वर के नीलकंठ रेसी, कम प्लाजा नीयर सन्तोषवादी निवासी प्रफुल्ल जगदीश बाविस्कर, जिला वडोदरा के महादेव नगर नीयर ज्योति नगर जदेश्वर रोड भरूच हाल आबाद विस्तीरिया हाइट वडोदरा निवासी राज महेंद्र भाई चौहान व जिला वडोदरा के रंजित नगर, नीयर सत्यनारायण सोसायटी दंतेश्वर निवासी शर्मा विवेक जगदीश के रूप में हुई है।
जांचकर्ता ने बताया की 25 जुलाई 2024 को गांव गुड़ियानी निवासी दिनेश कुमार ने अपनी शिकायत में बताया था कि वह एक व्हाट्स एप ग्रुप से जुड़ा था। 27 जून 2024 को उसे एक एपीके फाइल मिली। ग्रुप एडमिन ने उसे फाइल डाउनलोड करने को कहा। डाउनलोड करते ही उसके मोबाइल फोन पर बार्लेज सिल नाम की कंपनी एप इंस्टाल हो गई। इसके बाद उसे ग्रुप पर शेयर मार्केट के शेयर दिखाकर इन्वेस्टमेंट करने के लिए कहा। पैसे लगाने के लिए उसे अलग-अलग खाता नंबर भेजने शुरू कर दिए।
उसने एप को सही मानकर शेयर खरीदने के लिए सबसे पहले 28 जून को 5 हजार रुपये एक खाता नंबर पर ट्रांसफर किए। उसने ग्रुप के सदस्यों से एप की हकीकत पता करने के लिए पूछताछ की, तो उन्होंने इसे सही ठहराते हुए कहा कि वह भी एप के माध्यम से शेयर खरीद रहे हैं। उसने 22 जुलाई 2024 तक दो दर्जन से अधिक ट्रांजेक्शन के जरिए 1करोड़ 55 लाख 7 हजार रुपये बताए गए खातो में ट्रांसफर कर दिए। उसके एप खाते पर मोटा मुनाफा दिखाया गया, परंतु बाद में उसे पता चला कि उसके साथ साइबर ठगी हुई है।
जिस पर पुलिस ने साइबर थाना रेवाड़ी में ठगी का मामला दर्ज करके जांच शुरू की थी। जांच के बाद पुलिस ने वीरवार को मामले में संलिप्त तीन आरोपी गुजरात के जिला वडोदरा के दंतेश्वर के नीलकंठ रेसी, कम प्लाजा नीयर सन्तोषवादी निवासी प्रफुल्ल जगदीश बाविस्कर, जिला वडोदरा के महादेव नगर नीयर ज्योति नगर जदेश्वर रोड भरूच हाल आबाद विस्तीरिया हाइट वडोदरा निवासी राज महेंद्र भाई चौहान व जिला वडोदरा के रंजित नगर, नीयर सत्यनारायण सोसायटी दंतेश्वर निवासी शर्मा विवेक जगदीश को गिरफ्तार किया है।
प्रफुल्ल जगदीश बाविस्कर के बैंक खाते में ठगी के 40 लाख रुपये ट्रांसफर हुए थे, जबकि दो अन्य आरोपियों ने बैंक खाता मुहैया कराने के लिए मध्यस्थ की भूमिका अदा की थी। पुलिस ने तीन आरोपियों को पेश अदालत करके आरोपी राज महेंद्र भाई चौहान को पूछताछ के लिए दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है तथा दो अन्य आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस द्वारा इस मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी भी जल्द की जाएगी।
मेष: दिन शुभ रहेगा...