Site icon Dainik Savera Times

हरियाणा के नूंह में तीन साइबर अपराधी गिरफ्तार

नूंह: हरियाणा के नूंह में लोगों को चोरी के मोबाइल फोन उपलब्ध कराने के आरोप में तीन साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने कहा कि उनके कब्जे से चोरी के करीब 36 फोन और आठ सिम कार्ड बरामद किये गये हैं। पुलिस ने कहा कि आरोपियों की पहचान सरफराज, आकिब और तारिफ के रूप में हुई और तीनों ही जिले के जखोपुर गांव के निवासी हैं। पुलिस ने बताया कि तीनों को गोपनीय सूचना पर शुक्रवार की रात को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने ना केवल खुद साइबर अपराध किया बल्कि ऐसे अन्य जालसाजों को भी चोरी के मोबाइल उपलब्ध कराए। पुलिस ने कहा कि तीनों राजस्थान के जुरहेड़ा, कामा और भरतपुर इलाकों से चोरी के मोबाइल फोन लाये और उन्हें अन्य साइबर अपराधियों को बेच दिया। इस मामले में आगे की जांच जारी है।

Exit mobile version