Site icon Dainik Savera Times

भीम खेल परिसर में शुरू हुई तीन दिवसीय स्कूली वॉलीबॉल और बास्केटबॉल प्रतियोगिता

 

भिवानी: जिले के स्थानीय भीम खेल परिसर में डीसी नरेश नरवाल के मार्गदर्शन में मंगलवार से तीन दिवसीय छप्पनवीं राज्य स्तरीय स्कूली लड़कों की वॉलीवॉल और बास्केटबॉल प्रतियोगिता शुरू हुई। जिला शिक्षा अधिकारी नरेश महता ने खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।

उन्होंने कहा कि खेलों से जीवन में आगे बढऩे की भावना पैदा होती है। खेल प्रतियोगिता के दौरान डीईओ नरेश महता और जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी संतोष नागर ने प्रदेशभर से आए खिलाडियों से परिचय किया। इस दौरान सभी टीमों ने मंच के सामने से मार्च पास्ट किया, जिसमें खिलाडिय़ों का हौसला देखते ही बन रहा था।

अपने संबोधन में नरेश महता ने कहा कि विद्यार्थी को किसी न किसी एक खेल में जरूर भागीदारी लेनी चाहिए। इससे जहां एक तरफ स्वास्थ्य सही रहता है वहीं दूसरी तरफ जीवन में आगे बढ़ने की भावना पैदा होती है।

Exit mobile version