Site icon Dainik Savera Times

पुलिस को देख भागने लगे तो गाड़ी हुई बंद, एक करोड़ की हैरोइन सहित तीन नशा तस्कर गिरफ्तार

ऐलनाबाद : ऑपरेशन हॉटस्पॉट डोमिनेशन अभियान के तहत सिरसा पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत ताबड़-तोड़ कार्रवाई करते हुए तीन नशा तस्करों को करीब एक करोड़ रुपए की 524 ग्राम 64 मिलीग्राम हैरोइन सहित काबू करने में बड़ी सफलता हासिल की । पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन ने कहा कि सिरसा पुलिस अब नशा तस्करों के लिए काल का जंजाल बनकर उन पर कड़ा प्रहार कर रही है। सिरसा के पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सीआईए ऐलनाबाद की दो विभिन्न पुलिस टीमों ने गश्त व चेकिंग के दौरान महत्वपूर्ण सुचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए शहर सिरसा व रानियां क्षेत्र से करीब एक करोड़ रुपए की हैरोइन बरामद कर तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया है ।

ये भी पढ़ें- तेज धमाका और धुएं का गुबार… अजित पवार के प्लेन क्रैश का खौफनाक वीडियो आया सामने

उन्होंने बताया की सीआईए सिरसा की एक पुलिस टीम उप निरीक्षक नरेश कुमार के नेतृत्व में रानियां थाना क्षेत्र के गांव करीवाला से होते हुए गांव बणी की तरफ जा रही थी । इस दौरान पुलिस पार्टी जब गांव बणी के नजदीक कच्चे रास्ते पर पंहुची तो सामने से एक कार आती हुई दिखाई दी । पुलिस पार्टी ने उक्त कार को रोकने का प्रयास किया तो कार चालक ने कार की स्पीड अचानक कम करके वापस मोड़ कर भागने का प्रयास किया तो रास्ता कच्चा होने की वजह से गाड़ी बंद हो गई,उक्त कार सवार युवक को वापस भागने का कारण पूछा तो वह कोई संतोषजनक जबाव नही दे पाया ।

पुलिस पार्टी ने शक के आधार पर उक्त कार सवार में सवार युवक गुरमीत सिंह उर्फ गग्गू पुत्र रुप सिहं निवासी चंडीगढिया मौहल्ला गांव बणी काबू कर राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में नियमानुसार कार की तलाशी ली तो कार के डैश बोर्ड में पड़े प्लास्टिक पॉलिथिन को खोल कर चैक किया तो उसमें से 261 ग्राम 64 मिलीग्राम हैरोइन बरामद हुई । पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन ने बताया कि वहीं एक अन्य घटना में सीआईए ऐलनाबाद की एक पुलिस टीम एमसी कॉलोनी नजदीक रेलवे स्टेशन सिरसा के पास नाकांबदी कर आने जाने वाले वाहनों की चेकिंग कर रही थी । इसी दौरान रेलवे लाइन की तरफ से एक मोटरसाइकिल पर दो नौजवान युवक आते दिखाई दिए ।

उक्त मोटरसाइकिल सवार युवकों ने सामने पुलिस पार्टी को देखकर मोटरसाइकिल को वापस मोड़कर भागने का प्रयास किया तो मोटरसाइकिल बंद हो गया । पुलिस पार्टी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मोटरसाइकिल सवार दोनों युवकों को काबू कर राजपत्रित अधिकारी डीएसपी आदर्शदीप की मौजूदगी में नियमानुसार तलाशी ली तो मोटरसाइकिल चालक गुरमेल सिंह उर्फ बग्गा पुत्र मुख्तयार सिंह निवासी अबूबशहर तहसील डबवाली जिला सिरसा व हरदेव सिंह पुत्र मुख्तयार सिहं निवासी गांव साहलिबाला हाल सिलवाला राजस्थान के कब्जा से 263 ग्राम हैरोइन बरामद हुई । पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन ने बताया कि सिरसा पुलिस ने दोनों मामलों में करीब एक करोड़ रुपए की 524 ग्राम 64 मिलीग्राम हैरोइन बरामद की है । उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए तीनों यवकों के खिलाफ संबंधित थानों में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामलें दर्ज कर जांच संबंधित थानों को सौंपी गई है ।

पूछताछ में बतलाया है कि उक्त हैरोइन रानियां,ऐलनाबाद,सिरसा तथा इसके आसपास क्षेत्रों में सप्लाई की जानी थी । उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों का अपराधिक रिकार्ड खंगाला जा रहा है । पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार किए गए तीनों युवकों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा और रिमांड अवधि के दौरान हैरोइन तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में नाम पता मालूम कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी । पुलिस अधीक्षक ने कहा कि नशे के सौदागरों को किसी भी कीमत पर सिरसा में पांव नही पसारने दिए जाएगें । नशा तस्करों की असली जगह जेल है । पुलिस अधीक्षक ने आमजन से भी आह्रान किया है,कि नशे के सौदागरों के खिलाफ बेङिाझक होकर सूचना दें,सूचना देने वालों का नाम पूरी तरह से गुप्त रखा जाएगा ।

ये भी पढ़ें- अजित पवार ‘दादा’ कभी नहीं हुए सत्ता से बाहर, चाचा की छाया से निकलकर बनाई खास पहचान

Exit mobile version