Last Updated: November 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

रोहतक में तीन बदमाश कार छीनकर हुए फरार, लिफ्ट मांग कर कार में बैठे, पुलिस ने किया गिरफ्तार, कार–पर्स और कागजात बरामद

December 30, 2024

रोहतक में तीन बदमाश कार छीनकर हुए फरार, लिफ्ट मांग कर कार में बैठे, पुलिस ने किया गिरफ्तार, कार–पर्स और कागजात बरामद

हरियाणा के रोहतक में राह चलते कार चालक से उसकी कार लूटने की वारदात को अंजाम दिया है। पहले तो बदमाश राहगीर बनकर किराया देने की बात कह कर कार में सवार हो गए। बाद में मौका देखते ही कार चालक को कार से निकलकर कार लेकर फरार हो गए।

 

मामला रोहतक के सांपला का है। जहां तीन बदमाशों ने राहगीर बन कर घटना को अंजाम दिया। जिसके बाद कार मालिक ने सांपला थाना में शिकायत दर्ज करवाई। मामले की शिकायत दर्ज कर पुलिस तुरंत जांच में जुट गई और आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया।

एवीटी स्टाफ प्रभारी इंस्पेक्टर अनेश कुमार ने बताया कि 27 दिसंबर को पीड़ित ने थाने ने उसकी कार चोरी होने का मामला दर्ज करवाया था। कार सांपला के छोटू राम पार्क के पास से चोरी हुई थी। जिसके बाद कार मालिक मोनू की शिकायत के आधार पर पुलिस टीम जांच में जुट गई थी।

मोनू ने बताया कि कार में जरूरी दस्तावेज, नकदी, पर्स और 2 मोबाइल फोन भी रखे थे। आरोपी खुद को स्थानीय बता कर लिफ्ट मांग कर कान्हा सीएनजी पम्प से सांपला तक के लिए कार में बैठ गए। जब वह छोटी राम पार्क के पास पहुंचे तो धक्का–मुक्की और हाथापाई कर उसे गाड़ी से बाहर फेंक दिया और कार लेकर फरार हो गए।

 

पुलिस ने जांच–पड़ताल करनी शुरू की तो आरोपियों का सुराग लग गया। जिसके बाद पुलिस टीम ने आरोपियों को घर–दबोचा। आरोपियों की पहचान रोहतक निवासी जितेंद्र उर्फ शीशी, गांव आसौदा निवासी सचिन उर्फ भोला और गांव रोहद निवासी जैकी के रूप में हुई है। आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें