Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

महिला से ऑनलाइन टास्क के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने के मामले में तीन और आरोपी गिरफ्तार

October 14, 2025

महिला से ऑनलाइन टास्क के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने के मामले में तीन और आरोपी गिरफ्तार

रेवाड़ील: साइबर थाना रेवाड़ी पुलिस ने गत वर्ष एक महिला के साथ ऑनलाइन टास्क के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने के मामले में तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस इस मामले में 6 आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। जांचकर्ता ने बताया की गत वर्ष 7 जून को गांव महेश्वरी निवासी एक महिला ने अपनी शिकायत में बताया था कि दिनांक 2 जून 2024 को उसके पास वर्क फ्रॉम होम के नाम पर एक मैसेज आया था। मैसेज में ऑनलाइन टास्क से पैसा कमाने का ऑफर दिया गया था। शुरूआत में आरोपियों ने टास्क के नाम पर उससे 100 रुपये डलवाने के बाद 300 रुपये वापस कर दिए।

इसके बाद आरोपियों ने इसी प्रकार टॉस्क के नाम पर उससे पैसे डलवाना शुरू कर दिया और उससे कुल 4 लाख 94 हजार 880/- रुपए अलग-अलग खातों में डलवा लिए। जिस पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ साइबर थाना रेवाड़ी में ठगी का मामला दर्ज करके मामले में संलिप्त 6 आरोपी मध्यप्रदेश के जिला ग्वालियर के रानीपुरा निवासी विशाल, यूपी के जिला झांसी के मोहल्ला शास्त्री नगर इसाई टोला निवासी अजय शाक्या, यूपी के जिला झांसी के गांव तलईया निवासी राहुल, निहाल सिंह, हर्ष व यूपी के जिला झांसी के मोहल्ला शास्त्री नगर इसाई टोला निवासी नरेंद्र यादव को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था।

जो इस मामले में पुलिस ने रविवार को मामले में संलिप्त तीन और आरोपी यूपी के जिला उóनाव के मोहल्ला गगनखेडा निवासी आयुष मिश्र, यूपी के जिला उóनाव के मोहल्ला आवास विकाश कालोनी निवासी आर्यन वर्मा व प्रतीक वाजपायी को भी गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी आयुष मिश्र के खाते में 30 हजार रुपये गए थे, जबकि आरोपी आर्यन वर्मा व प्रतीक वाजपायी ने मध्यस्थ की भूमिका निभाई थी। पुलिस ने आरोपियों को पेश अदालत करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस द्वारा इस मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी भी जल्द की जाएगी।

ये भी पढ़ें : ‘भारत की विदेश नीति कमजोर दिख रही’, अमेरिका की 30 दिन की छूट पर राहुल गांधी का केंद्र पर हमला

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें