Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

सोनीपत गाड़ी से रुपए व मोबाइल चुराने की घटना में शामिल 3 और आरोपी गिरफ्तार

December 9, 2024

सोनीपत गाड़ी से रुपए व मोबाइल चुराने की घटना में शामिल 3 और आरोपी गिरफ्तार

सोनीपत : जिले की क्राइम यूनिट गन्नौर की पुलिस टीम नें गाड़ी से रुपए व मोबाइल चोरी करने की घटना में संलिप्त आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी इमरान पुत्र मोहमद अख्तर, मनोज पुत्र बलबीर व राजू पुत्र धनीराम निवासी जहांगीरपुरी, दिल्ली के रहने वाले है।

जिला पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि दिनांक 29 सितम्बर 2024 को हरबीर पुत्र प्रेम सिंह यादव गांव राजलपुर थाना कुरावली जिला मैनपुरी (वढ) नें थाना गन्नौर में शिकायत दी थी कि मैं कंटेनर ट्रक नंबर एचआर55एटी6801 चलाने का काम करता हूं और मेरे पास मेरे ही गांव का सुधाकर पुत्र जितेंद्र सिंह यादव कंडक्टर का काम करता है।

आज दिनांक 29-9-24 को सुबह समय करीब 5:00 अ.ट पर सोनीपत से चलकर हल्दाना मोड सर्विस रोड से होता हुआ गड़ी कला की तरफ करमपटन कंपनी के गेट के निकट अपना कंटेनर ट्रक खड़ा करके सो गए थे। समय सुबह लगभग 6:20 अ.ट पर हमें एक व्यक्ति हमारे ट्रक से उतरता हुआ दिखाई दिया।

हमारे ट्रक कंटेनर के सामने खड़ी स्विफ्ट डिजायर गाड़ी जिसकी पीली नं. प्लेट थी उसमे जाकर बैठ गया। उस गाड़ी में दो व्यक्ति और बैठे थे और उन्होंने अपनी गाड़ी को गढा कलां की तरफ भगा लिया। फिर मैंने चेक किया तो मेरा फोन मार्का कदडड रंग सफेद व मेरा पर्स जिसमें लगभग 10 हजार रुपए थे नहीं मिले जो हमारे ये पैसे और फोन है स्विफ्ट गाड़ी वालों ने चोरी किये हैं।

इस घटना का भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के अन्तर्गत थाना गन्नौर में अभियोग दर्ज किया गया था। क्राइम यूनिट गन्नौर की अनुसंधान टीम में नियुक्त सहायक उप निरीक्षक संदीप नें अपनी पुलिस टीम के साथ घटना में संलिप्त आरोपी शंकर पुत्र राजिंदर निवासी जहांगीरपुरी, दिल्ली को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था।

अब अन्य आरोपियों की खोजबीन करते हुए इस घटना में संलिप्त तीन और आरोपियों इमरान पुत्र मोहमद अख्तर, मनोज पुत्र बलबीर व राजू पुत्र धनीराम निवासी जहांगीरपुरी, दिल्ली को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों से 2800 रुपए भी बरामद किये है’ गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेशकर न्यायालय के आदेशानुसार जेल भेज दिये गये है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें