Site icon Dainik Savera Times

हरियाणा में बनेंगे तीन नए नेशनल हाईवे… केंद्र सरकार ने दी मंजूरी, बढ़ेगी जमीन की कीमतें

चंडीगढ़: हरियाणा के विकास को रफ्तार देने के लिए केंद्र सरकार ने भारतमाला परियोजना के तहत तीन नए नेशनल हाईवे को मंजूरी दे दी है। इन हाईवे के निर्माण से न सिर्फ क्षेत्रीय कनेक्टिविटी में क्रांतिकारी बदलाव आएगा, बल्कि इससे स्थानीय अर्थव्यवस्था और रियल एस्टेट सेक्टर को भी जबरदस्त बढ़ावा मिलेगा।

इन परियोजनाओं को हरी झंडी मिलने से हरियाणा और पंजाब के किसानों और जमींदारों को भूमि की कीमतों में अप्रत्याशित लाभ मिलने की उम्मीद है। विशेषज्ञों का मानना है कि इन सड़कों के बनते ही आसपास के इलाकों में निवेश और कारोबार के नए अवसर पैदा होंगे।

जानें कौन-कौन से नेशनल हाईवे को मिली मंजूरी?

पानीपत से डबवाली नेशनल हाईवे

हिसार से रेवाड़ी नेशनल हाईवे

अंबाला से दिल्ली तक नया हाईवे मार्ग

अंबाला-दिल्ली हाईवे से दिल्ली-चंडीगढ़ यात्रा होगी सुगम

अंबाला और दिल्ली को जोड़ने वाला प्रस्तावित हाईवे यमुना नदी के किनारे से होकर गुजरेगा, जिससे यात्रा का समय लगभग 2 से 2.5 घंटे तक कम हो सकता है। यह हाईवे न केवल राजधानी दिल्ली को चंडीगढ़ से जोड़ने में मदद करेगा, बल्कि रास्ते में पड़ने वाले शहरों को भी बेहतर परिवहन सुविधा देगा।

पानीपत-डबवाली मार्ग से जुड़े कई प्रमुख कस्बे

यह हाईवे हरियाणा और पंजाब के कई कस्बों को आपस में जोड़ेगा। पानीपत से डबवाली के बीच बनने वाला यह मार्ग उचाना, उकलाना, भूना, रतिया, सरदूलगढ़, डबवाली जैसे कई शहरों और गांवों से होकर गुजरेगा। इससे इन इलाकों में व्यापारिक गतिविधियों को नया जीवन मिलेगा।

जमीन की कीमतों में जबरदस्त बढ़ोतरी की उम्मीद

परिवहन सुविधाओं के विस्तार से अक्सर आसपास की जमीनों की मांग बढ़ जाती है। रियल एस्टेट विशेषज्ञों का मानना है कि इन नए हाईवे के बनने से भूमि की कीमतों में 30% से 60% तक उछाल आ सकता है। इससे किसानों, जमींदारों और स्थानीय निवासियों को आर्थिक फायदा हो सकता है।

ये भी पढ़ें: नेशनल अचीवमेंट सर्वे में पंजाब ने बाजी मारी, सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों ने JEE और NEET में योग्यता प्राप्त की: CM भगवंत सिंह मान

Exit mobile version